Shehzada Trailer Out: धांसू एक्शन करते हुए दिखे कार्तिक आर्यन, क्या अल्लू अर्जुन को दे पाएंगे टक्कर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 12, 2023, 03:37 PM IST

Shehzada Trailer Out: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म शहजादा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आए एक्टर। इस फिल्म में कार्तिक धांसू एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। कार्तिक के साथ इस फिल्म में कृति सेनन (Kriti Sanon) लीड रोल में हैं।

Shehzada Trailer Out: कार्तिक आर्यन (kartik Aaryan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म शहजादा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में कार्तिक के साथ कृति सेनन (Kriti Sanon) लीड रोल में हैं। शहजादा के ट्रेलर का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे थे। फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। कार्तिक की फिल्म शहजादा अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की तेलुगू फिल्म Ala Vaikunthapurramloo का हिंदी रीमेक है। ट्रेलर में कार्तिक का धासू अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है। कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

kartik aaryan (6)

kartik aaryan shehzada (credit pic : social media)

कार्तिक आर्यन फिल्म के ट्रेलर जबरदस्त एक्शन सीन्स करते हुए नजर आ रहे हैं। एक्शन के साथ- साथ उनकी फिल्म में आपको कॉमेडी का भरपूर तड़का मिलने वाला है। कार्तिक के साथ कृति की जोड़ी काफी अच्छी लग रही हैं। 3 मिनट के ट्रेलर में आपको फूल ऑन एंटरटेनमेंट मिलने वाला है। शहजादा में कार्तिक आर्यन बंटू नाम के लड़के का किरदार निभा रहे हैं, जो मिडिल क्लास फैमिली में पले होते हैं। लेकिन असल में एक शहजादा होते हैं।

End of Feed