करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के एक्स पति संजय कपूर का 8 दिन बाद आज दिल्ली में अंतिम संस्कार किया जा रहा है। अपने एक्स पति संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए करिश्मा कपूर अपने बच्चों को लेकर दिल्ली जा रही हैं। बता दें संजय कपूर के आकस्मिक निधन से परिवार टूट गया है। आज 19 जून को नई दिल्ली में संजय का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।
Karisma Kapoor
हाल ही में करिश्मा कपूर को कलिना हवाई अड्डे पर देखा गया, जहां वह बच्चों के साथ अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली जा रही थीं। वही करीना कपूर,सैफ अली खान भी उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली जाते नजर आए। करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर की मौत 53 साल की उम्र में पोलो खेलते समय हुई थी। ऐसा कहा जा रहा है कि उस समय उन्हें हार्ट अटैक आ गया था। संजय कपूर ने मधुमक्खी निगल ली थी और गले में डंक लगने की वजह से उन्हें दिल का दौरा आया था।
चार बच्चों के पिता थे संजय
संजय और करिश्मा ने 2003 में शादी रचाई थी। करिश्मा कपूर के पिता इस शादी से राजी नहीं थे। कुछ सालों तक साथ रहने के बाद कपल 2014 में अलग हो गए थे और 2016 में उनका तलाक फाइनल हो गया। कपल के दो बच्चे है बेटी समायरा और बेटा कियान। पहली पत्नी करिश्मा से तलाक के बाद 2017 में संजय ने मॉडल प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी, जिनसे उनका एक बेटा अजारियास है। उन्होंने प्रिया की पिछली शादी से हुई बेटी सफीरा चटवाल को भी अपने साथ रखा था।
मौत के कुछ घंटे पहले किया था ट्वीट
अपने निधन की खबर आने से छह घंटे पहले ही संजय कपूर ने अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट दुर्घटना में मृत लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की थी। उनके आखिरी ट्वीट में उन्होंने लिखा था, "अहमदाबाद में एयर इंडिया की दुखद दुर्घटना की भयानक खबर। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन घड़ी में शक्ति प्रदान करें।"
