'जूम मत करना...' Karisma Kapoor ने पैपराजी को हड़काया, वीडियो हुआ वायरल

Karisma Kapoor Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में करिश्मा ने पैपराजी को हड़का दिया है।

Karisma Kapoor Video: बॉलीवुड सेलेब्रिटीज और पैपराजी के बीच तनाव फिर से सुर्खियों में है। कई बड़े सितारे अपनी और अपने बच्चों की प्राइवेसी को लेकर चिंतित है। हाल ही में श्रुति हासन ने पैपराजी को जमकर सुनाया था। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की बहन करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में करिश्मा कपूर पैपराजी को चेतावनी देती दिखाई दे रही हैं। (ये भी पढ़ें-करिश्मा कपूर के बच्चों ने की प्रिया कपूर पर क्रिमिनल एक्शन की मांग, लगाए गंभीर आरोप)

karisma kapoor video

करिश्मा कपूर ने पैपराजी को हड़काया (pic credit-reddit)

करिश्मा कपूर ने पैपराजी को हड़काया (pic credit-instagram)

करिश्मा कपूर ने कही ये बात

हाल ही में कई एक्ट्रेसेस ने पैपराजी द्वारा गलत एंगल से फोटो और वीडियो शूट करने की शिकायत की है। अब इस लिस्ट में करिश्मा कपूर का नाम भी जुड़ गया है। एक वीडियो Reddit पर वायरल हो रहा है, जिसमें करिश्मा कपूर पपराजी को चेतावनी देते हुए नजर आ रही हैं। इस क्लिप में एक्ट्रेस ने कहा, 'ज्यादा जूम मत करना' करिश्मा कपूर फिलहाल इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 को जज कर रही हैं। मंगलवार को सभी जज शो की शूटिंग के लिए पहुंचे थे और सेट पर पैपराजी के लिए पोज दे रहे थे। इसी दौरान करिश्मा ने बाहर खड़े कैमरामैन को चेतावनी दी। वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने पपराजी के व्यवहार पर निराशा जताई।

End of Feed