करिश्मा कपूर के एक्स पति के अंतिम संस्कार में होगी देरी, अभी तक दिल्ली नहीं पहुंचा है पार्थिव शरीर

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 14, 2025, 01:19 PM IST

करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के एक्स पति संजय कपूर (Sunjay Kapur) का 53 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इसके बाद से उनक अंतिम दर्शन के लिए शव का इंडिया में इंतजार किया जा रहा है। इसी बीच एक खबर सामने आ रही है जिसके अनुसार संजय कपूर के अंतिम संस्कार में देरी हो सकती है।

Sunjay Kapur Last Rites: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के एक्स पति और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर (Sunjay Kapur) का 53 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। खबरों के मुताबिक, पोलो मैच खेलने के दौरान एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई, जिसके डंक से गले में रुकावट हुई और फिर दिल का दौरा पड़ा। उनकी मौत की खबर सामने आते ही बॉलीवुड जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी। संजय कपूर के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए इंडिया लाया जाना है लेकिन इसको लेकर कानूनी अड़चनें सामने आ रही हैं। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है

Sunjay Kapur Last Rites

लीगल कारणों की वजह से हो रही अंतिम संस्कार में देरी

करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर के निधन के बाद अब इंडिया में उनके पार्थिव शरीर का इंतजार किया जा रहा है। करिश्मा कपूर समेत कई लोग संजय कपूर के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करना चाहते हैं। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक स संजय कपूर की अमेरिकी नागरिकता की वजह से उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने में कानूनी अड़चनें आ रही हैं। संजय के ससुर अशोक सचदेव ने बताया कि पोस्टमॉर्टम चल रहा है और कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद ही शव भारत लाया जाएगा। आपको बता दें कि अभी तक ये सामने नहीं आया है कि संजय कपूर के शव को इंडिया लाने में कितना समय लगेगा।

End of Feed