सौतेले बेटे इब्राहिम अली खान को करीना कपूर ने दी जन्मदिन की बधाई, बॉलीवुड में पैर जमाने का दिया आशीर्वाद

Kareena Kapoor wishes Ibrahim Ali Khan: करीना कपूर ( Kareena Kapoor) ने सैफ-अमृता के बेटे इब्राहिम अली खान को जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही उनकी आने वाली फिल्म के लिए भी बहुत उत्साह दिखाया है। करीना ने इब्राहिम की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर करते हुए उन्हें विश किया है।

Kareena Kapoor wishes Ibrahim Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ( Saif Ali Khan) और अमृता सिंह( Amrita Singh) के बेटे इब्राहिम अली खान( Ibrahim Ali Khan) आज पूरे 24 साल के हो गए हैं। स्टारकिड जल्द ही इंडस्ट्री में कदम रखने वाले हैं। आज जन्मदिन के मौके पर हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है और प्यार बरसा रहा है। इस मामले में करीना कपूर कैसे पीछे रह सकती है। करीना कपूर ने भी इब्राहिम को जन्मदिन की बधाई दी है और उन्हें बेस्ट ऑफ लक भी बोला है।

Kareena Kapoor wishes Ibrahim Ali Khan

करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor) ने आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इब्राहिम अली खान की तस्वीर शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी है। फोटो के साथ बेबो ने लिखा है 'बेस्ट बॉय को जन्मदिन की बहुत बधाई, तुम्हें सिल्वर स्क्रीन पर देखने का इंतजार नहीं कर सकती' पोस्ट में उन्होंने इब्राहिम को टैग भी किया है। बता दें कि बेशक से इब्राहीम करीना के सौतेले बेटे हैं लेकिन वह उनके साथ बहुत प्यार से रहते हैं। पूरा परिवार एक साथ जन्मदिन पार्ट वैगरह में नजर आता है। करीना कपूर जितना प्यार तैमूर और जेह को करती है उसी तरह वह इब्राहिम और सारा का ख्याल रखती है।

End of Feed