करीना कपूर बॉलीवुड की बेस्ट एक्ट्रेस में से एक हैं। फैंस एक्ट्रेस की एक्टिंग को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। बेबो 44 साल में भी काफी प्यारी लगती हैं और फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में करीना कपूर ने अपने इंटीमेट सीन को लेकर कुछ बातें फैंस को बताई है। आइए जानते हैं कि बेबो ने क्या कहा हैय़
Kareena Kapoor
करीना कपूर खान का 25 साल का शानदार करियर रहा है, हाल ही में बातचीत में करीना ने कहा कि वह इंटीमेट सीन लेकर कंफर्टेबल महसूस नहीं करती हैं, उन्होंने कहा कि भारतीय दर्शक अभी भी उतने खुले नहीं हैं जितना कुछ लोग उम्मीद कर सकते हैं। करीना कपूर खान ने कहा-"मुझे लगता है कि कहानी को आगे बढ़ाना महत्वपूर्ण नहीं है। मुझे नहीं लगता कि कहानी के रूप में इसे दिखाना जरूरी है। मुझे पता है कि मैं स्क्रीन पर ऐसा करने में कंफर्टेबल नहीं हो सकती। मैंने ऐसा कभी नहीं किया। हमें इसे स्क्रीन पर दिखाने से पहले इसे और ज़्यादा देखना और सम्मान देना शुरू करना होगा। मैं जिस स्थिति से गुजर रही हूं, वह यह है कि हम अभी भी उतने खुले नहीं हैं।"
इस फिल्म में नजर आई थी बेबो
करीना कपूर खान आखिरी बार अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ के साथ फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आई थी। करीना इससे पहले तब चर्चा में आई थीं जब सैफ अली खान को उनके घर में घुसकर एक शख्स ने चाकू मार दिया था। जिसके बाद सैफ को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
