करीना कपूर के लाडले Jeh की चाल ने खींचा सबका ध्यान, लोगों ने कहा- 'ये मलाइका जैसे क्यों...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 3, 2024, 07:59 PM IST

Kareena Kapoor And Her Son Jeh Video: करीना कपूर और उनके छोटे बेटे जेह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जेह की चाल को देखने के बाद हर कोई इसको लेकर बात करता हुआ नजर आया। तो चलिए जानते हैं करीना कपूर और उनके छोटे बेटे जेह की वीडियो में क्या खास है।

Kareena Kapoor And Her Son Jeh Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में करीना कपूर एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं। करीना कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। अभी हाल ही में करीना कपूर का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में करीना कपूर अपने बेटे जेह के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो में लोगों का ध्यान करीना कपूर से ज्यादा जेह ने अपनी तरफ खींच लिया। जेह की चलने के स्टाइल को देखने के बाद लोग देखते ही रह गए।

Kareena Kapoor Jeh Video

Instagram

करीना कपूर-जेह कपूर का वीडियो हुआ वायरल

करीना कपूर और उनके छोटे बेटे जेह (Jeh) का अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वायरल हो रहे वीडियो में जेह अपनी मां करीना कपूर का हाथ पकड़कर चलते हुए नजर आ रहे हैं। जेह का वीडियो सोशल मीडिया पर सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में जेह अलग ही स्टाइल में चलते हुए नजर आ रहे हैं। जिसे देखने के बाद हर कोई उन्हें देखता रह गया। जेह की चाल पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स करते हुए नजर आ रहे हैं। तो चलिए पहले हम देखते हैं करीना कपूर और जेह का ये वीडियो।

End of Feed