आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने खरीदी नई कार
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का अभी हाल ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी नई कार में नजर आ रहे हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की कार का नाम 'लेक्सस एलएम (Lexus LM )'। कपल की इस कार की कीमत 2.50 करोड़ रुपये से ज्यादा की बताई जा रही है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की नई कार को देखने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के फैंस उन्हें नई कार की बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। तो चलिए अब बिना देर किए देखते हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की नई कार का वायरल वीडियो।
इन फिल्मों में नजर आएंगे रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
रणबीर कपूर फिल्म 'रामायण' से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म से रणबीर कपूर का लुक भी सामने आया था। इस फिल्म के अलावा रणबीर कपूर का नाम कई मूवीज के साथ जुड़ रहा है। तो वहीं आलिया भट्ट फिल्म 'जिगरा' से सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने वाली हैं।
