Kareena Kapoor Khan Wishes on Ibrahim Ali Khan Birthday: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan Birthday) आज 5 मार्च 2024 को अपना 23वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी सौतेली मां करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने उन्हें बर्थडे विश किया है। इब्राहिम दिखने में बिल्कुल अपने पिता सैफ अली खान की तरह ही हैं, सोशल मीडिया पर भी लोग इब्राहिम को सैफ का यंग वर्जन ही मानते हैं। इब्राहिम बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं, वह जल्द ही खुशी कपूर के साथ एक फिल्म में भी नजर आने वाले हैं।
Kareena Kapoor Khan Wishes Ibrahim Ali Khan on Birthday
यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut के नेपोटिज्म के राग अलापने पर इमरान हाशमी ने कसा तंज, इस फिल्म का नाम लेकर दिया मुंहतोड़ जवाब
इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में उनका धमाकेदार डेब्यू भी होने वाला है। इस बीच इब्राहिम के जन्मदिन पर उन्हें परिवार वालों से लेकर कई करीबी दोस्त भी विश कर रहे हैं। हालांकि करीना कपूर खान की विश ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। आइए उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नजर डालते हैं।
करीना कपूर ने इब्राहिम पर लुटाया प्यार
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर इब्राहिम की तैमूर के साथ एक तस्वीर शेयर की है, इस फोटो को शेयर करते हुए करीना ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे डार्लिंग IGGY.... तुम्हे सब बेस्ट मिले।' सोशल मीडिया पर भी करीना कपूर खान की ये विश काफी तेजी से वायरल हो रही है।
