Salman Khan के साथ फिर से रोमांस करेंगी Kareena Kapoor Khan? इस मूवी में हुई एंट्री!!

Salman Khan Upcoming Film: सलमान खान और फिल्ममेकर राज एंड डीके एक साथ नई सुपरहीरो फिल्म बना रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी में करीना कपूर की एंट्री हो गई है।

Salman Khan Upcoming Film: बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) की एक से एक फिल्में रिलीज होने वाली है। इस लिस्ट में फिल्म मातृभूमि (Mathrubhumi) का नाम शामिल है। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इसके अलावा सलमान खान फिल्ममेकर राज एंड डीके की मूवी में भी जलवा बिखेरने वाले हैं। इस बीच ये खबर सामने आई है कि फिल्म में इस पॉपुलर एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर... (ये भी पढ़ें-Salman Khan के बॉडीगार्ड का बड़ा खुलासा, कोर्ट में बताया भयानक सुबह का सच)

salman khan kareena kapoor khan

सलमान की मूवी में हुई करीना की एंट्री (pic credit-instagram/twitter)

सलमान की मूवी में हुई करीना की एंट्री (pic credit-instagram)

सलमान खान की मूवी में हुई करीना की एंट्री

सलमान खान और द फैमिली मैन फेम फिल्ममेकर राज एंड डीके एक साथ नई सुपरहीरो फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता है। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, करीना कपूर खान इस फिल्म में लीड रोल करने के लिए अंतिम चरण की बातचीत में हैं। करीना ने रोल को पसंद किया है और सहमति भी दे दी है। सलमान खान ने खुद करीना से बात की है, जिससे बात आगे बढ़ी है। अगर यह डील फाइनल हो गई तो यह सलमान और करीना की पांचवीं फिल्म होगी। दोनों आखिरी बार 2015 में बजरंगी भाईजान में साथ नजर आए थे। फिल्म में सलमान खान एक सुपरहीरो का किरदार निभाएंगे, जो मजबूरी में दोबारा एक्शन में लौटता है।

End of Feed