करीना कपूर ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म के सवाल पर दिया धांसू जवाब, कहा- ये आपको डेब्यू दिला सकता है लेकिन...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 17, 2025, 07:03 AM IST

Kareena Kapoor on Nepotism: एक्ट्रेस एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के नेपोटिज्म पर रिएक्शन दिया है। करीना कपूर का बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने...

Kareena Kapoor on Nepotism: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई है। करीना कपूर से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। कभी करीना कपूर का कोई लुक वायरल हो जाता है, तो कभी पार्टी की वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती है। इन सब के बीच करीना कपूर का एक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें वो कई मुद्दों पर बात करती नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने नेपोटिज्म पर भी रिएक्शन दिया। करीना कपूर के नेपोटिज्म पर दिए बयान ने बी-टाउन में हलचल मचा दी है। तो चलिए जानते हैं करीना कपूर ने नेपोटिज्म को लेकर क्या बोला है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

Kareena Kapoor on Nepotism

Image Source: IMDb

करीना कपूर ने नेपोटिज्म को लेकर कही ये बात

एक्ट्रेस करीना कपूर एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह करीना कपूर का अभी हाल ही में दिया इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर ने नेपोटिज्म पर उठे सवाल पर जवाब दिया। बरखा दत्त (Barkha Dutt) के वी द वुमन (We The Women) में कहा कि 'नेपोटिज्म डेब्यू दिला सकता है, लेकिन लाइफलॉन्ग करियर नहीं। ऑडियंस का एक्सेप्टेंस ही तुम्हारा फैसला करता है, सरनेम नहीं।' करीना कपूर का ये बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। करीना कपूर के इस बयान की फैंस के साथ-साथ ट्रोल्स भी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर रिएक्शन देते हुए यूजर्स ने कहा कि ये बात एकदम सही है।

End of Feed