Karanvir Malhotra in King: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर शाहरुख खान को आज दिल्ली में 71वें नेशनल अवॉर्ड्स (71st National Awards) के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उनकी फिल्म 'जवान' के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यही वजह है कि शाहरुख खान इस समय लगातार चर्चा में बने हुए हैं। नेशनल अवॉर्ड मिलने के अलावा अब शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की आने वाली फिल्म 'किंग' (King) को लेकर भी एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान की 'किंग' में अब अभिनेता करणवीर मल्होत्रा की एंट्री होती नजर आ रही है।
Image Source: IMDb
'किंग' में हुई करणवीर मल्होत्रा की एंट्री
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक करणवीर मल्होत्रा ने शाहरुख खान की 'किंग' की कास्ट को ज्वाइन कर लिया है। बताया जा रहा है कि करणवीर मल्होत्रा ने पोलैंड में फिल्म 'किंग' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस मूवी करणवीर मल्होत्रा को अहम रोल अदा करते हुए देखा जाएगा। उनका किरदार फिल्म में एक नई एनर्जी लेकर आने वाले है। हालांकि अभी करणवीर मल्होत्रा को लेकर ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई हैं।
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला और अभय वर्मा सहित कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस मूवी के लिए मेकर्स ने विलेन के रोल के लिए अभिषेक बच्चन को चुना है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को मेकर्स साल 2026 में रिलीज कर सकते हैं। शाहरुख खान को इससे पहले आखिरी बार फिल्म 'डंकी' में देखा गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।
