Takht: करण जौहर ने आखिरकार तोड़ ही दी "तख्त" पर चुप्पी, ड्रीम प्रोजेक्ट पर आस लगाए बैठे निर्माता ने कर दिया फैंस को खुश

Karan Johar Talk about Takht: फिल्म निर्माता करण जौहर ने लंबे समय बाद अपने ड्रीम प्रोजेक्ट तख्त पर बात की। एक्टर ने हालिया इंटरव्यू में ठंडे बस्ते में पड़ी फिल्म का जिक्र किया। इस नई अपडेट को सुनकर फैंस का दिल खुश होने वाला है क्योंकि फिल्म अभी भी लाइन पर आ सकती है।

Karan Johar Talk about Takht: फिल्म निर्माता करण जौहर( Karan Johar) का ड्रीम प्रोजेक्ट तख्त जब अनाउंस हुआ तब उसने खूब सुर्खियां बटोरी थी। लंबी-चौड़ी और फेमस स्टारकास्ट से सजी यह फिल्म 2021 तक रिलीज हो जाने वाली थी। टीजर रिलीज हुआ स्टारकास्ट ने शूटिंग शुरू की लेकिन अचानक से सबकुछ रुक गया। तख्त के बारे में अपडेट आनी बंद हुई। बाद में मेकर्स ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया। अब करण जौहर ने फिल्म पर चुप्पी तोड़ते हुए रिएक्ट किया है। करण ने बताया तख्त दोबारा शुरू होगी या नहीं।

Karan Johar Talk about Takht

हाल ही में गलाटा प्लस के साथ एक इंटरव्यू में, करण जौहर ( Karan Johar) ने आखिरकार ठंडे बस्ते में पड़े प्रोजेक्ट "तख्त" की स्थिति के बारे में बात की। जब उनसेपूछा गया कि तख्त का क्या हुआ , तो करण ने बताया कि कई कारकों के कारण फिल्म नहीं बन पाई। हालाँकि उन्होंने इस पर खुलकर बात नहीं की। लेकिन उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया कि इस परियोजना को हमेशा के लिए नहीं छोड़ा गया है। उन्होंने कहा, यह मेरी टेबल पर एक फिल्म है, और मैं इसे एक दिन बनाऊंगा, उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में यह महान कृति अभी भी दिन की रोशनी देख सकती है।

End of Feed