Shah Rukh Khan की King का नया पोस्टर देख गदगद हुए करण जौहर, बोले- 'द वन एंड ओनली...'

Karan Johar on Shah Rukh Khan: सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' के नए पोस्टर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इस बीच करण जौहर ने शाहरुख को 'द वन एंड ओनली किंग' बता दिया है।

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'किंग' (King) को लेकर फैंस के बीच उत्साह बढ़ता जा रहा है। फिल्म के नए पोस्टर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इसमें शाहरुख खून से लथपथ सीने और हाथ में बंदूक के साथ एक खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में उनके पीछे आग की ऊंची लपटें दिखाई दे रही हैं। शाहरुख के इस नए लुक को देखकर फिल्ममेकर करण जौहर भी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने सोशल मीडिया पर अभिनेता की तारीफ की। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Salman Khan की 'Maatrubhumi' की रिलीज पर बड़ा अपडेट, 13 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म?)

shah rukh khan king

करण जौहर ने की शाहरुख खान की तारीफ (pic credit-instagram)

करण जौहर ने की शाहरुख खान की तारीफ

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'किंग' का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'और वह वापस आ गए! द वन एंड ओनली किंग!' उनके इस पोस्ट से साफ है कि वह शाहरुख की फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। वहीं, अनन्या पांडे ने भी पोस्टर पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने इसे सभी के लिए क्रिसमस का तोहफा बताया और दिल वाली इमोजी शेयर की। शाहरुख खान ने मंगलवार को अपनी फिल्म का नया पोस्टर जारी किया। फिल्म में उनका अंदाज पहले से काफी अलग और दमदार नजर आ रहा है। पोस्टर के साथ एक्टर ने लिखा, 'आज फिर याद आया... कातिल नहीं… आशिक हूं… किंग।' उनके इस कैप्शन ने फैंस के बीच फिल्म की कहानी को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।

End of Feed