Jawan Trailer: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज छाया हुआ है। किंग खान ने अपने फैंस के साथ आस्क एसआरके सेशन रखा था। इस सेशन के दौरान फैंस ने जवान के ट्रेलर को लेकर कई सवाल पूछे थे। एक्टर ने जवाब देते हुए कहा था, ट्रेलर नहीं आएगा तो पिक्चर नहीं देखोगे क्या। ट्रेलर ट्रेलर ट्रेलर हा हा हा.. आ जाएगा भाई सांंस तो ले ले..। एसआरके के बाद करण जौहर (Karan Johar) ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। फिल्म मेकर ने पोस्ट में लिखा, मैंने अभी ट्रेलर ऑफ सेंचुरी देखा है।
Karan johar jawan trailer (credit pic: instagram)
जवान का ट्रेलर देख करण ने दिया रिएक्शन
करण ने अपने पोस्ट में जवान का नाम तो नहीं लिया। लेकिन फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि करण शाहरुख की जवान के बारे में बात कर रहे हैं। फिल्म मेकर के पोस्ट ने फैंस की दिलों की धड़कन को बढ़ा दिया है। फैंस जवाने के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जवान में शाहरुख के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति लीड रोल में है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि ने मुख्य भूमिका निभाई हैं।
किंग खान की फिल्म में दीपिका पादुकोण भी कैमियो रोल में नजर आएंगी। ये मल्टी स्टार फिल्म अगले महीने 7 सितंबर को रिलीज होगी। मेकर्स ने हाल ही में जवान से शाहरुख के अलग-अलग लुक शेयर किए थे। एक्टर इस एक्शन पैक्ड फिल्म में होश उड़ा देने वाले लुक्स में नजर आएंगे।
