"डिजिटल डिटॉक्स...", करण जौहर ने दी दोस्तों को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने पर सफाई

निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इंडस्ट्री के दोस्तों को अनफॉलो करके लोगों को चौंका दिया है। करण जौहर ने इस बारे में चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि वो डिजिटल डिटॉक्स पर हैं।

बॉलीवुड के सबसे स्टाइलिश निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने बीते दिन फैंस को उस वक्त शॉक कर दिया, जब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से उन सभी लोगों को अनफॉलो कर दिया, जो उनके करीब माने जाते हैं। इनमें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), काजोल और आलिया भट्ट जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं, जिनके साथ करण जौहर के घरेलू रिश्ते हैं। करण जौहर ने ऐसा क्यों किया किसी को समझ नहीं आ रहा है क्योंकि शाहरुख को तो वो अपना बड़ा भाई मानते हैं। लोगों को आखिरकार इस बात का जवाब मिल चुका है क्योंकि करण जौहर ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करके चुप्पी तोड़ी है और फैंस को बताया है कि वो इन दिनों डिजिटल डिटॉक्स पर हैं।" (ये भी पढ़ें: Karishma Tanna की हुई तीन शादियां, खुलासे ने उड़ाए फैंस के होश, वरुण से पहले किन दो संग लिए थे फेरे?)

"डिजिटल डिटॉक्स...", Karan Johar ने दी दोस्तों को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने पर सफाई

"डिजिटल डिटॉक्स...", Karan Johar ने दी दोस्तों को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने पर सफाई

करण जौहर ने पोस्ट करके बताई असली वजह

जहां आधी रात करण जौहर के फैंस परेशान थे कि ऐसा क्या हो गया कि उन्होंने शाहरुख खान, काजोल और आलिया भट्ट जैसे लोगों को भी अनफॉलो कर दिया है तो वहीं डायरेक्टर ने एक पोस्ट करके इस बात पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि वो डिजिटल डिटॉक्स के रास्ते पर हैं ताकि असली जिंदगी में वो दोबारा लौट पाएं। क्योंकि इंस्टाग्राम उनका बहुत सारा वक्त खा जा रहा है, जिस कारण उन्हें ये कदम उठाना पड़ा है। (ये भी पढ़ें: Ankita Lokhande पति विक्की जैन संग पहुंचीं मस्जिद, हिजाब पहन दिये पोज; अब हो रही हैं बुरी तरह ट्रोल)

End of Feed