बॉलीवुड

Vashu Bhagnani ने टिप्स कंपनी और David Dhawan पर ठोका 400 करोड़ का केस, की 'चुनरी-चुनरी' सॉन्ग को बैन करने की डिमांड

निर्माता वासु भगवानी और टिप्स कंपनी-डेविड धवन के बीच चल रहा सॉन्ग विवाद खत्म होने का नाम नहीं लो रहा है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, वासु भगनानी ने टिप्स कंपनी-डेविड धवन पर 400 करोड़ का केस ठोका है।

Image

Chunari Chunari Song Controversy

'है जवानी तो इश्क होना है' विवाद हर बीतते दिन के साथ बड़ा होता जा रहा है। इस फिल्म के दो गानों 'चुनरी चुनरी' और 'इश्क चांदी है, इश्क सोना है...' को लेकर लगातार कंट्रोवर्सी हो रही है क्योंकि वासु भगनानी के बैनर पूजा एंटरटेनमेंट इन गानों को लेकर टिप्स कंपनी और डेविड धवन से भिड़ गए हैं। बॉलीवुड हंगामा की ताजा खबर के मुताबिक पूजा एंटरटेनमेंट ने टिप्स कंपनी और डेविड धवन (David Dhawan) को 400 करोड़ का नोटिस भेजा है। पूजा एंटरटेनमेंट का दावा है कि डेविड धवन और टिप्स कंपनी गलत तरह से उनके गानों का अपनी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में यूज कर रही है। (ये भी पढ़ें: "डिजिटल डिटॉक्स...", करण जौहर ने दी दोस्तों को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने पर सफाई)

Vasu Bhagnani ने भेजा 400 करोड़ का नोटिस

वीके दुबे असोसिएट्स के द्वारा जारी किए गए स्टेटमेंट के अनुसार, पूजा एंटरटेनमेंट ने इस मामले में त्वरित रिलीफ के डिमांड की है ताकि फिल्म के प्रमोशनल मटीरियल में से विवाद दोनों गाने हटाए जा सकें। कोर्ट ने इस मामले पर तुरंत ध्यान देने का फैसला लिया है और जल्द ही हेयरिंग शुरू करने पर ध्यान दिया है। विवादित गानों को फिल्म से हटाने के साथ-साथ पूजा एंटरटेनमेंट ने वरुण धवन, पूजा और मृणाल ठाकुर की फिल्म का टाइटल भी बदलने की डिमांड की है। पूजा एंटरटेनमेंट ने 100 करोड़ रुपये की एडिशनल डिमांड भी करते हुए टिप्स कंपनी और डेविड धवन पर वादा ना निभाने का आरोप लगाया है। (ये भी पढ़ें: 'ब्लड में खराब हुए कपड़े', इस TV एक्ट्रेस ने फर्स्ट पीरियड का बताया दर्दनाक किस्सा, बोलीं- 'अब बेटा ध्यान रखता है')

Vasu Bhagnani ने किया 400 करोड़ का केस

Vasu Bhagnani ने किया 400 करोड़ का केस

टिप्स कंपनी और डेविड धवन ने कुछ दिनों पहले है जवानी तो इश्क होना है की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि मामला निपट चुका है लेकिन वासु भगनानी (Vashu Bhagnani) जिस तरह से कमद आगे बढ़ाते जा रहे हैं, उससे लग रहा है कि वो मामले को कोर्ट में ही निपटाना चाहते है। भले ही डेविड धवन और रेमेश तौरानी कुछ भी दावा करते हो लेकिन उसके बावजूद भी वो मामला सैटल करने के मूड में नहीं हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article