बॉलीवुड

'Don 3': रणवीर सिंह-फरहान अख्तर के बीच विवाद को सुलझाएंगे Salman Khan, बनेंगे शांति दूत?

Salman Khan Will Solve Don 3 Controversy: रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच 'डॉन 3' को लेकर विवाद जारी है। दोनों के बीच बढ़ते विवाद को देखने के बाद सलमान खान ने इसे खत्म करने का निर्णय लिया है।

Image

डॉन 3 के विवाद को खत्म करेंगे सलमान खान

Salman Khan Will Solve Don 3 Controversy: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह कई दिनों से लगातार 'डॉन 3' (Don 3) को लेकर चल रहे विवादों के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। फरहान अख्तर ने बताया कि रणवीर सिंह की कमिटमेंट के बाद 'डॉन 3' को तीन हफ्तों तक शूट किया गया और इसके प्री-प्रोडक्शन वर्क में लगभग 45 करोड़ रुपये का खर्च आया था। रणवीर सिंह के 'डॉन 3' के बाहर होने से निर्माताओं को बड़ा नुकसान हुआ है। फरहान अख्तर ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज को इस बारे में बताया तो उन्होंने रणवीर सिंह के खिलाफ 'नॉन-कोऑपरेशन' का निर्देश जारी किया। रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच यह विवाद खत्म होने के नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में अब इस विवाद को सुलझाने के लिए सलमान खान (Salman Khan) आगे आए हैं। (इसे भी पढ़ें: Maatrubhumi First Review Out: सुभाष घई ने बताया कैसी है सलमान खान की फिल्म, बोले, 'यह सबको देखनी...')

'डॉन 3' के विवाद को सुलझाएंगे सलमान खान

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान शुरुआत से ही रणवीर सिंह को पसंद करते हैं। उनके अख्तर परिवार के साथ भी अच्छे संबंध हैं। 'डॉन 3' को लेकर चल रहे विवाद के बाद अब सलमान खान ने रणवीर सिंह और फरहान अख्तर से बात की है। उनसे कहा कि वे अपने-अपने प्रोजेक्ट्स के फ्यूचर को नुकसान पहुंचाए बिना इस मामले को सुलझा लें। भाईजान ने फरहान अख्तर से कहा कि इस इंडस्ट्री में क्रिएटिव डिफरेंस होना अब नार्मल है। सलमान खान ने रणवीर सिंह से भी बात की है। भाईजान इस समय दोनों के बीच चल रही कोल्ड वॉर को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। (इसे भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office Collection Day 8: नहीं रुक रही मोहनलाल स्टारर की कमाई, आंकड़े देख खुश हुए मेकर्स)

Farhan Akhtar-Ranveer Singh

Farhan Akhtar-Ranveer Singh

'डॉन 3' की स्क्रिप्ट में बदलाव चाहते थे रणवीर सिंह

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रणवीर सिंह ने मेकर्स के साथ क्रिएटिव मतभेदों की वजह से 'डॉन 3' छोड़ी थी। 'फ्री प्रेस जर्नल' की एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि रणवीर इस किरदार का एक ज्यादा डार्क और आक्रामक रूप चाहते थे, जिसमें जबरदस्त एक्शन सीन्स और बोल्ड डायलॉग शामिल हो। वहीं फरहान अख्तर इस फ्रेंचाइजी को अपने हिसाब से डायरेक्ट करने वाले थे और वो नहीं चाहते थे कि स्क्रिप्ट में कोई बदलाव किया जाए। कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि रणवीर प्रोडक्शन में बार-बार हो रही देरी और स्क्रिप्ट फाइनल ना होने से भी नाखुश थे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article