टीवी मसाला

Ankita Lokhande पति विक्की जैन संग पहुंचीं मस्जिद, हिजाब पहन दिये पोज; अब हो रही हैं बुरी तरह ट्रोल

Ankita Lokhande Getting Troll For Wearing Hijab: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे हाल ही में ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। अबू धाबी में हिजाब पहनने के लिए वह जमकर ट्रोल हो रही हैं।

Image

अंकिता लोखंडे हिजाब पहनने पर हुईं ट्रोल, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Ankita Lokhande Getting Troll For Wearing Hijab: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ इन दिनों 'लाफ्टर शेफ्स 3' में नजर आ रही हैं, जहां उनकी जोड़ी को फैंस से खूब प्यार मिलता है। लेकिन इन सबसे इतर हाल ही में अंकिता लोखंडे ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल, अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ अबू धाबी पहुंचीं। जहां उन्होंने शेख जायद ग्रैंड मस्जिद में भी एंट्री की। हालांकि नियमों के हिसाब से अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने हिजाब पहना और पति विक्की जैन के साथ खूब सारे पोज दिये। हालांकि इस चीज के लिए अब अंकिता लोखंडे ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। यह भी पढे़ं: Laughter Chefs 3 के सेट पर घायल हुईं Ankita Lokhande, दर्द के बावजूद शूटिंग में डटी रहीं एक्ट्रेस

    अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) को हिजाब में देख उनके फैंस का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। लोगों ने आड़े हाथों लेकर अंकिता लोखंडे को बातें सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अंकिता लोखंडे की अबू धाबी की फोटोज देख फैंस ने उन्हें जमकर ताने दिये। एक यूजर ने लिखा, "इसने हिजाब क्यों पहना हुआ है?" दूसरे यूजर ने लिखा, "निराशाजनक। कभी किसी मुस्लिम सेलिब्रिटी ने क्यों नहीं किया हिंदू संस्कृति को प्रमोट?" तीसरे यूजर ने लिखा, "क्या इसने मुस्लिम धर्म अपना लिया है?" चौथे यूजर ने लिखा, "अंकिता में दिमाग कम था, आज ये साबित हो गया है।" चौथे यूजर ने लिखा, "अंकिता आपको हिजाब के बारे में शिकायत करनी चाहिए थी। मराठी कभी गलत नहीं होता है। मैं हमेशा से आपको पसंद करती हूं, लेकिन इसे दोबारा कभी न करें।" यह भी पढ़ें: Ankita Lokhande ने श्री श्री रविशंकर की गौशाला पहुंच की गौ-सेवा, स्टारडम की चमक छोड़ उठाया गोबर

    अंकिता लोखंडे हुईं ट्रोल

    अंकिता लोखंडे हुईं ट्रोल

      बता दें कि लगातार हो रही ट्रोलिंग पर अभी तक अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है। हालांकि ये पहली बार नहीं है, जब किसी एक्ट्रेस को हिजाब पहनने के लिए निशाना बनाया गया हो। अंकिता लोखंडे से पहले दीपिका पादुकोण और जैस्मिन भसीन को भी हिजाब पहनने के लिए ट्रोल किया गया था।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article