कपिल शर्मा ने अर्चना पूरन सिंह के व्लॉग्स का उड़ाया मजाक, कहा-"उसको व्लॉग नहीं, फ्रॉड कहते हैं..."

छह महीने के ब्रेक के बाद द ग्रेट इंडियन कपिल शो फिर से शुरू हो गया है। हाल ही में इस शो का हिस्सा सलमान खान बने थे। अब इस एपिसोड का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कपिल शर्मा अर्चना पूरन सिंह का मजाक उड़ा रहे हैं।

द ग्रेट इंडियन कपिल शो के नए सीजन की शुरुआत हो गई है। यह शो अब Netflix पर स्ट्रीम हो रहा है, और इसका तीसरा सीजन 21 जून 2025 से शुरू हुआ है। हाल ही में इस शो का हिस्सा सलमान खान बने थे। वही इस शो के दौरान हमेशा की तरह कपिल शर्मा ने अर्चना पूरन सिंह का मजाक उड़ाया, जिसका वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि कपिल शर्मा ने क्या बोला है।

Kapil Sharma made fun of Archana Puran Singh

Kapil Sharma made fun of Archana Puran Singh

छह महीने के ब्रेक के बाद पर्दे पर लौटे कपिल शर्मा ने अर्चना पर कटाक्ष करने का मौका नहीं छोड़ा। कपिल शर्मा ने अर्चना से कहा "मैं बता दूं कि मैंने लगातार दो फिल्मों में काम किया है। अगर आप काम कर रहे होते, तो आपको छह महीने 6 साल जैसा नहीं लगता। अर्चना ने तुरंत कहा-"मैं भी काम कर रही थी। मैंने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया और मेरे पास व्लॉग हैं। वे अच्छा कर रहे हैं।" कपिल शर्मा ने फिर मजाकिया अंदाज में कहा-“हां, मैंने उन्हें देखा है। गरीब परिवार को खाना खिलाने का अच्छा तरीका ढूंढ़ना है। उसको व्लॉग नहीं, फ्रॉड कहते हैं।”

End of Feed