'दूसरी दीपिका नहीं हो सकती...' Deepika Padukone की तारीफ में Kangana Ranaut ने पढ़े कसीदे

Kangana Ranaut on Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण की खुलकर तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि दूसरी दीपिका कोई भी नहीं हो सकती है।

Kangana Ranaut on Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। आज उनकी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' रिलीज हो गई। फिल्म को लोग ठीक-ठाक रिस्पॉन्स दे रहे है। 'भारत भाग्य विधाता' में कंगना रनौत ने दमदार एक्टिंग की है। इस बीच कंगना रनौत ने बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को लेकर बात की है। कंगना ने दीपिका को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए है। आइए जानते है इस रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-'लोग मुझे मैसेज नहीं करते' फिल्म इंडस्ट्री पर Kangana Ranaut का रिएक्शन, फ्लॉप मूवी को लेकर भी तोड़ी चुप्पी)

Kangana Ranaut on Deepika Padukone

कंगना रनौत ने की दीपिका पादुकोण की तारीफ (pic credit-instagram)

कंगना रनौत ने की दीपिका पादुकोण की तारीफ

फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के प्रमोशन के दौरान कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेसेस और उनकी विरासत पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर दौर की कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस होती हैं, जिन्हें कभी रिप्लेस नहीं किया जा सकता। खास बात यह रही कि कंगना ने दीपिका पादुकोण का नाम लेते हुए कहा कि उनकी जगह भी कोई नहीं ले सकता। कंगना ने कहा कि लोग अक्सर सोचते हैं कि एक्ट्रेसेस आती हैं और चली जाती हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने मीना कुमारी, मधुबाला, वहीदा रहमान, हेमा मालिनी, करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित जैसी एक्ट्रेसेस का उदाहरण देते हुए कहा कि हर दौर का एक अलग चेहरा होता है और उसकी जगह कोई दूसरा नहीं ले सकता। कंगना ने कहा कि जैसे दूसरी मीना कुमारी या माधुरी दीक्षित नहीं हो सकतीं, वैसे ही दूसरी दीपिका पादुकोण भी नहीं हो सकतीं।

End of Feed