Kangana Ranaut targets media: बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत ने बीते दिनों ही प्रियंका चोपड़ा के बयान पर रिएक्ट करते हुए करण जौहर को घेरने की कोशिश की है। प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि बॉलीवुड में कुछ लोगों ने उनके खिलाफ गैंग बना लिया था और उनकी वजह से उन्हें हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में काम मिलना मुश्किल होने लगा था। इन लोगों ने प्रियंका चोपड़ा को इस कदर परेशान कर दिया था कि देसी गर्ल को विदेश में काम तलाशना पड़ा।
Karan Johar के बाद Kangana Ranaut ने मीडिया वालों को बनाया निशाना, बोली 'बॉलीवुड माफियाओं से सवाल...'
प्रियंका चोपड़ा के इस खुलासे के बाद से ही कंगना रनौत बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर को घेर रही हैं। कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में साफ तौर पर करण जौहर का नाम लिया और कहा कि उनकी वजह से ही प्रियंका चोपड़ा को हॉलीवुड जाना पड़ा। कुछ देर पहले कंगना रनौत मुंबई एयरपोर्ट पहुंची, जहां उन्होंने मीडियावालों पर निशाना साधा। कंगना रनौत ने मीडियावालों से कहा कि वो बॉलीवुड माफिया गैंग से सख्त सवाल नहीं पूछते हैं।
कंगना रनौत वायरल हुए वीडियो में बोलती दिख रही हैं, 'काफी चालाक हो आप लोग... बॉलीवुड माफिया की कंट्रोवर्सी हो तो कोई सवाल नहीं पूछेगा लेकिन मेरी कंट्रोवर्सी हो तो ऐसे चिल्लाते हैं। काफी चालाक हो आप...'
बता दें यह पहला मौका नहीं है जब कंगना रनौत मीडियावालों को बॉलीवुड गैंग का नाम लेकर घेरती दिखी हैं। इससे पहले भी कई दफा उन्होंने मीडियावालों को घेरने की कोशिश की है। अदाकारा कंगना रनौत की खास बात यही है कि वो हर मुद्दे पर बेबाकी से बोलती हैं। अगर उन्हें कुछ गलत नजर आते है तो वो चुपन नहीं रहती हैं। कंगना रनौत ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि उन्हें इंडस्ट्री में मुंहफट क्यों कहा जाता हैय़
