मुंबई. कंगना रनौत (Kangana Ranaut) सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के कारण अक्सर चर्चा में रहती हैं। ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने के बाद कंगना रनौत अपनी इंस्टा स्टोरी (Kangana Ranaut insta story) के जरिए अपनी राय जाहिर करती हैं। कंगना ने अब बताया है कि उन्हें एक वक्त डायन कहा जाता था। इसके अलावा कंगना ने बताया कि एक पत्रकार और प्रोड्यूसर ने उन्हें काला जादू करने वाली डायन कहा था। उन्होंने दावा किया था कि कंगना रनौत काला जादू करती हैं और पीरियड्स के खून को अपने लड्डू खिलाती हैं।
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सद्गुरु जग्गी वासुदेव का एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह बता रहे हैं कि कैसे दो शताबदी पहले महिलाओं को डायन मानकर जला दिया जाता था। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'आपके पास यदि सुपर पावर है तो आपको चुड़ैल या डायन कहा जाएगा। मुझे भी डायन कहा जाता था मगर मैंने उन्हें खुद को जलाने नहीं दिया।' कंगना ने इसके बाद मजाक में लिखा, 'मुझे असली चुड़ैल बन जाना चाहिए था। वोहा आबरा का डाबरा।' इसके साथ उन्होंने फायर इमोजी का इस्तेमाल किया है।
Kangana Ranaut
लगाए गए थे ये आरोप
कंगना रनौत ने अपनी दूसरी इंस्टा स्टोरी पर एक पत्रकार और प्रोड्यूसर को टैग कर लिखा, 'एक आर्टिकल में सुबूत दिए थे कि मैं काले जादू करती हूं। उन्हें काफी विश्वास था कि मैं लड्डू में अपने पीरियड का ब्लड मिलाती हूं। इसे मैं बतौर दिवाली गिफ्ट सभी को भेजती हूं। वो बेहद मजेदार वक्त था। मैंने खुद को किसी फिल्म बैकग्राउंड, एजुकेशन, फ्रेंड, बॉयफ्रेंड, एजेंसी, ग्रुप के सपोर्ट के बिना इस काबिल बनाया था। ऐसे में सभी मिलकर एक ही जवाब के साथ आगे आए और वह था काला जादू। '
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत आखिरी बार फिल्म धाकड़ में नजर आई थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। कंगना अब फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगी। इस फिल्म में कंगना पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं। कंगना फिल्म को डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी कर रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस तेजस में नजर आएंगी।
