CM Yogi Adityanath की मां के निधन पर Kangana Ranaut का छलका दर्द, Ravi Kishan ने भी जताया दुख

आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का निधन हो गया। इस खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है। इस बीच कंगना रनौत से लेकर रवि किशन तक ने मुख्यमंत्री योगी की मां को श्रद्धांजलि दी है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की मां का निधन हो गया है। सीएम की मां सावित्री देवी 91 वर्ष की थी। इस खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस बीच कंगना रनौत और रवि किशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को श्रद्धांजलि दी है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'दाऊद से मिलने के लिए मैं अपना हाथ देने को तैयार...' ये क्या बोल गए Ram Gopal Varma?)

CM Yogi Adityanath mother died

सीएम योगी की मां की मौत पर इन स्टार्स ने जताया दुख (pic credit-PTI)

कंगना रनौत ने दी श्रद्धांजलि

कंगना रनौत ने दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक स्टोरी लगाई है, जिसमें उन्होंने सीएम योगी की मां को श्रद्धांजलि दी है। कंगना ने लिखा, 'सबसे ज्यादा दुखद खबर मेरे भाई योगी जी की माता का 91 साल की उम्र में निधन हो गया ओम शांति।' वहीं रवि किशन ने एक्स पर लिखा, ' उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माता सावित्री देवी जी के निधन की खबर बेहद दुखद है। इस मुश्किल घड़ी में मेरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री जी और उनके पूरे परिवार के साथ हैं। मैं भगवान श्रीराम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और मुख्यमंत्री जी सहित परिवार के सभी सदस्यों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें ओम शांति।'

End of Feed