Kangana Ranaut on Raja Raghuvanshi Murder Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सासंद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी फिल्मों से ज्यादा बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कंगना रनौत कभी बॉलीवुड को लेकर बयान देती नजर आती हैं, तो कभी देश की राजनीति पर रिएक्शन देती दिखाई देती हैं। इसी बीच कंगना रनौत ने इंदौर के राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi) हत्याकांड पर बयान दिया है। कंगना रनौत का ये बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कंगना रनौत के इस बयान को लेकर बी-टाउन में भी खूब चर्चा हो रही है। तो चलिए जानते हैं राजा रघुवंशी हत्याकांड पर कंगना रनौत ने क्या बयान दिया है।
राजा रघुवंशी हत्याकांड पर कंगना रनौत ने दिया बयान
राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस मामले पर हर कोई अपना रिएक्शन देता नजर आ रहा है। इसी बीच अब इस मामले पर एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौतका गुस्सा फूटा है। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस घटना को 'क्रूर, जघन्य और बेवकूफी भरा' बताते हुए सोनम रघुवंशी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि 'ये कितना बेतुका है एक औरत अपने माता-पिता के डर से शादी के लिए नहीं कह सकती लेकिन कॉन्ट्रैक्ट किलर्स के साथ कोल्ड-ब्लडेड मर्डर प्लान कर सकती है। ये बात सुबह से मेरे दिमाग में घूम रही है, लेकिन मैं इसे समझ ही नहीं पा रही। बेवकूफ लोगों को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए। ये किसी भी समाज के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। हम अक्सर उन पर हंसते हैं और सोचते हैं कि ये नुकसान नहीं पहुंचा सकते, लेकिन ऐसा नहीं है। इंटेलिजेंट लोग अपने फायदे के लिए दूसरों को नुकसान पहुंचा सकते हैं लेकिन याद रखें बेवकूफ इंसान को ये तक नहीं पता होता कि वो क्या कर रहा है! अपने आस-पास की बेवकूफी से बहुत सावधान रहें।'
क्या है पूरा मामला
यह मामला तब सुर्खियों में आया जब 29 साल के राजा रघुवंशी जो मई 2025 में सोनम से शादी के बाद मेघालय हनीमून पर गए थे और 2 जून को एक गहरी खाई में लाश मिली। शुरुआत में सोनम को लापता माना गया, लेकिन बाद में मेघालय पुलिस ने खुलासा किया कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह और तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर इस हत्या की साजिश रची थी।
