'जनरेशन गटर' कमेंट करना Kangana Ranaut को पड़ा भारी, FIR पर 21 अगस्त को होगी सुनवाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन कंगना रनौत द्वारा छात्र प्रदर्शनकारियों के लिए किया गया 'जनरेशन गटर' कमेंट अब भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। एक्ट्रेस को लेकर हुई एफआईआर पर 21 अगस्त को सुनवाई होगी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कंगना ने सोशल मीडिया पर कमेंट किया था। उन्होंने प्रदर्शन से जुड़े वीडियो को लेकर छात्रों को 'जनरेशन गटर' कहा था। अब इस बयान को लेकर कंगना के खिलाफ आगरा की अदालत में मामला दर्ज कराया गया है। राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और अधिवक्ता रामाशंकर शर्मा ने कंगना के खिलाफ यह केस दायर किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Anil Kapoor और Nana Patekar की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल !! Tiger Shroff की जॉम्बी कॉमेडी में कास्ट करेंगे फिरोज नाडियाडवाला?)

Kangana Ranaut faces backlash for 'Generation Gutter' comment

'जेनरेशन गटर' टिप्पणी कंगना रनौत को पड़ी भारी (Pic Credit: Instagram)

कंगना के खिलाफ क्यों दर्ज हुआ मामला?

एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक आगरा के वकील रामाशंकर शर्मा ने कंगना पर छात्रों और उनके माता-पिता का अपमान करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कंगना ने जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया, उससे देश के छात्रों और उनके अभिभावकों की भावनाएं आहत हुई हैं। वकील ने यह भी आरोप लगाया कि कंगना अक्सर इस तरह की टिप्पणियां करती हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 21 अगस्त को होनी है।

End of Feed