'मेरी बात का गलत मतलब निकाला गया' गटर जेनरेशन वाले बयान पर Kangana Ranaut ने दी सफाई

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 29, 2026, 03:37 PM IST

Kangana Ranaut on Gen-Z: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने 'गटर जेनरेशन' बयान को लेकर विवादों में हैं। लगातार हो रही आलोचना के बाद अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी बात रखी है।

Kangana Ranaut on Gen-Z: एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ बयानों को लेकर चर्चा में है। कंगना रनौत के एक के बाद एक बयान सामने आते रहते हैं। कभी को बॉलीवुड को लेकर कुछ बोलती नजर आती हैं, तो कभी उनके देश के मुद्दों पर दिए बयान वायरल हो जाते हैं। इन सब के बीच फिल्म इमरजेंसी (Emergency) फेम कंगना रनौत एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट में 'गटर जेनरेशन' शब्द का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना होने लगी। कई लोगों ने आरोप लगाया कि कंगना ने छात्र आंदोलन और नई पीढ़ी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। विवाद बढ़ने के बाद अब कंगना ने नया पोस्ट शेयर कर साफ किया कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया है।

Kangana Ranaut on Gen-Z

कंगना रनौत ने जारी किया वीडियो (Image Source: Kangana Ranaut Instagram)

कंगना रनौत ने दी सफाई

एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह कंगना रनौत का अभी हाल ही में दिया शेयर किया गया पोस्ट है। कंगना रनौत ने एक वीडियो जारी कर गटर जेनरेशन वाले बयान पर सफाई दी है। कंगना रनौत ने कहा कि 'हम लोग नहीं चाहते कि हमारे घर के बच्चों को कोई अश्लील शब्दों से सेक्शुअलाइज कर दे। घर के बुजुर्गों के सामने शर्मिंदगी महसूस हो। हम इस तरह का व्यवहार स्वीकार नहीं करते और उसे नॉर्मलाइज नहीं होने देंगे।' उन्होंने कहा, एक्सक्यूज मी? क्या आप अपनी बेटी को ऐसा सिखाएंगे? डिसिप्लिन में रहना कोई चॉइस नहीं है! अगर आपको समाज में रहना है तो संविधान के हिसाब से चलना पड़ेगा। आपकी आजादी वहां खत्म होती है जहां मेरा नाक और कान शुरू होते हैं।

End of Feed