Kangana Ranaut on Deepika Padukone: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के 8 घंटे शिफ्ट डिमांड का समर्थन किया है। दीपिका ने हाल ही में कहा था कि उन्हें काम के घंटे तय करने का अधिकार होना चाहिए और वो 8 घंटे से ज्यादा शिफ्ट नहीं करना चाहतीं। एक्ट्रेस कंगना रनौत का बयान आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस बयान में कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण संग बिताए पल याद किया। तो चलिए जानते हैं कंगना रनौत ने इस इंटरव्यू के दौरान क्या बयान दिया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है। (ये भी पढ़ें:कंगना रनौत ने डेटिंग एप्स को बताया 'समाज का गटर')
कंगना रनौत ने किया दीपिका का सपोर्ट (Image Source: Timesnow)
कंगना रनौत ने किया सपोर्ट
एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि कंगना रनौत का इंटरव्यू है। कंगना रनौत ने ANI से बातचीत में 8 घंटे की शिफ्ट पर चल रही बहस पर अपनी राय रखी और 2024 में मां बनी दीपिका पादुकोण का समर्थन किया। कंगना रनौत ने कहा कि 'मुझे नहीं लगता कि इस पर कोई मुद्दा बनाना चाहिए क्योंकि अगर आप देखें कि दीपिका कहां से आई हैं, तो उन्होंने वो जगह कमाई है। अब उनकी एक बेटी है, वो मां बन चुकी हैं और टॉप की एक्ट्रेस हैं। अगर आज वे सिर्फ आठ घंटे काम करना चाहती हैं, तो उन्होंने ये हक कमाया है।' (ये भी पढ़ें:कंगना रनौत ने पीएम मोदी संग सेलिब्रेट किया 40वां जन्मदिन, साथ नजर आया एक्ट्रेस का परिवार )
दीपिका संग की गई बातचीत
बातचीत में आगे कंगना रनौत ने इम्तियाज अली की फिल्म पर काम करते समय दीपिका के साथ हुई एक बातचीत को याद किया। कंगना रनौत ने कहा कि 'दीपिका और मैं जब साथ थे, तो उन्होंने बताया कि वे इम्तियाज की फिल्म पर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारी 12 घंटे का शिफ्ट है।’ मैंने जवाब में कहा कि मैं सिर्फ 10 घंटे काम करती हूं। वो बोलीं, ‘ये तो कमाल की बात है’। तो वो समय था जब हम 12-14 घंटे से कम पर कभी राजी नहीं होते थे।'
कंगना रनौत ने किया दीपिका का सपोर्ट (Image Source: Timesnow)
इंडस्ट्री में जगह बनाना है मुश्किल
कंगना रनौत ने आगे समझाया कि जब कोई इंडस्ट्री में नया होता है, तो वो अभी अपनी जगह बना रहा होता है और आसानी से बदला जा सकता है, जिससे उसकी स्थिति अलग हो जाती है। हालांकि, उन्होंने कहा कि दीपिका अब अपनी जगह और अनुभव के कारण उस मुकाम पर हैं जहां वो अपनी शर्तें खुद तय कर सकती हैं। उन्होंने ये भी कहा कि एक मां होने के नाते और परिवार की देखभाल करने वाली होने के कारण दीपिका ने वो सम्मान कमाया है कि लोग उनकी शेड्यूल के हिसाब से एडजस्ट करने को तैयार हैं, भले ही इसका मतलब उनके आठ घंटे के शिफ्ट के आसपास काम करना हो।
