बॉलीवुड

Jubin Nautiya Wedding: सिंगर जुबिन नौटियाल ने लिए 7 फेरे, गुपचुप बसाया बचपन की दोस्त संग घर

भारतीय गायक जुबिन नौटियाल के फैंस के चेहरों पर मुस्कुराहट बिखेरने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जुबिन नौटियाल ने अपनी बचपन की दोस्त के साथ 7 फेरे लेकर घर बसा लिया है।

Image

Jubin Nautiyal ने रचाई गुपचुप शादी (Image Source: Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • गायक जुबिन नौटियाल ने रचाई शादी
  • बचपन की गर्लफ्रेंड के साथ बसाया घर
  • जुबिन की शादी में शामिल हुए केवल घरवाले

भारतीय सिनेमा से जुड़े ऐसे कई सारे लोग हैं, जिन्हें अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर ही रखना पसंद है। गायक जुबिन नौटियाल भी इसी लिस्ट का हिस्सा हैं, जो अपने गानों से तो चर्चा में रहते हैं लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर ही रखना पसंद करते हैं। यही कारण है कि जुबिन नौटियाल की शादी की खबर भी लोगों को नहीं लग पा रही है। जी हां, आपने एकदम सही सुना है। भारतीय गायक जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiya) ने गुपचुप ही शादी रचा ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जुबिन ने अपनी बचपन की प्रेमिका के साथ एक क्लोज्ड सेरेमनी में 7 फेरे लेकर घर बसाया और परिवारवालों का आशीर्वाद लिया। (ये भी पढ़ें: Ashneer Grover बायोपिक में दिखेंगे Aamir Khan? राहुल मोदी ने कसी कमर)

jubin nautiya ने की शादी

Jubin Nautiya ने गुपचुप की शादी (Image Source: Instagram)

ईटाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में जानकारी दी है कि, सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiya Wedding) ने अपने होमटाउन में एक प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी रखी थी, जिसमें उनके कुछ करीबी लोग शामिल हुए थे। जुबिन ने अपनी बचपन की दोस्त के साथ पारंपरिक तरीके से शादी की है, जिसमें उनके लगभग सभी करीबी शामिल हुए। जुबिन ने शादी के लिए बहुत कम लोगों को न्योता दिया था क्योंकि वो ये खास पल अपने परिवारजनों के साथ ही सेलीब्रेट करना चाहते थे। जुबिन ने अपनी शादी का दिन चंद खास लोगों का साथ जिया है, जो उनका सपना था। (ये भी पढ़ें: आनंद एल राय की 'Gorkha' हुई बंद, Akshay Kumar ने कर डाली पुष्टि)

वैलेंटाइंस डे पर जुबिन ने दिखाई थी गर्लफ्रेंड की पहली झलक

जुबिन नौटियाल अपनी गर्लफ्रेंड को ग्लैमर वर्ल्ड की चकाचौंध से दूर ही रखना पसंद करते हैं लेकिन वैलेंटाइंस डे के मौके पर उन्होंने फैंस को अपनी गर्लफ्रेंड की एक झलक दिखाई थी। जुबिन ने इंस्टाग्राम पर स्टोरीज शेयर की थीं, जिनमें वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आ रहे थे। जुबिन नौटियाल के फैंस को अब उनकी शादी की तस्वीरों का इंतजार है क्योंकि अब तक मीडिया के हाथ कुछ भी नहीं लगा है। माना जा रहा है कि जुबिन नौटियाल खुद ही सोशल मीडिया के जरिए फैंस को ये खुशखबरी देंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article