Tunisha Sharma Suicide Case: तुनिषा शर्मा आत्महत्या (Tunisha Sharma Suicide) केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की एंट्री हो गई है। इस पूरे मामले में कंगना रनौत ने भी अपना बयान जारी कर दिया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर पर तुनिषा आत्महत्या मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने कुछ ऐसा लिखा है जिसको पढ़कर हर कोई दंह रह गया है। कंगना ने तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले का रुख ही पलट दिया है। कंगना के अनुसार यह आत्महत्या का केस नहीं बल्कि मर्डर है। इसके साथ ही कंगना ने पीएम मोदी से भी महिला सुरक्षा को लेकर गुजारिश की है। आइए जानते हैं तुनिषा शर्मा मामले को लेकर कंगना रनौत ने क्या कुछ कहा है।
Kangana Ranaut on Tunisha Sharma
'यह आत्महत्या नहीं एक मर्डर है'
कंगना रनौत ने इस पूरे मामले में रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘एक महिला हर चीज का सामना कर सकती है, प्यार की टूटना, शादी, रिश्ते या यहां तक कि एक प्यार करने वाले व्यक्ति को भी लेकिन वह इसको कभी नहीं मान सकती कि उसकी लव स्टोरी में कभी प्यार नहीं था, दूसरे व्यक्ति के लिए उसका प्यार, शोषण का एक आसान तरीका था , सामने वाला व्यक्ति इमोशनली और शारिरीक रूप से उसका केवल यूज कर रहा था।’
कंगना ने तुनिषा की आत्महत्या को मर्डर बताते हुए कहा, ‘वह अपने आप पर भरोसा नहीं कर सकती है, ऐसी स्थिति में किसी को जिंदा या मरने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। अगर वह अपना जीवन खत्म करने का फैसला करती है … तो कृपया जान लें कि उसने यह अकेले नहीं किया है... यह एक हत्या है।'
पीएम मोदी से की विनती
पीएम नरेंद्र मोदी से विनती करते हुए कंगना ने कहा, 'जैसे कृष्ण ने दौपदी को बचाया, राम ने सीता को बताया उसी तरह महिलाओं को बचाने के लिए मोदी जी आपको भी कठोर नियम-कानून बनाने होंगे। मैं आपसे विनती करती हूं कि आप एसिड अटैक और महिलाओं के प्रति बाकी दुष्कर्मों को रोकने के लिए नए नियम लेकर आएं।'
बता दें तुनिषा शर्मा का परिवार उनके एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान पर ही आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा रहा है, जिसके बाद शीजान को पूछताछ के लिए 30 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में रखा गया है।