बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्ट्रेस अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इस बात का जवाब दिया कि आखिर क्यों वो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल नहीं हो पाई। इस शादी में बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए थे। एक्ट्रेस ने कहा, जिस दिन अनंत की शादी थी उसी दिन मेरे भाई की भी शादी थी। एक्टर ने अनंत की तारीफ की।
Kangana Ranaut (credit Pic: instagram)
कंगना ने कहा, मुझे अनंत अंबानी का कॉल आया था और उन्होंने मुझे शादी में आने का न्योता दिया था। मैंने उनसे कहा कि मेरे भाई की शादी है उसी दिन थी। वो बहुत ही प्यारे लड़के है। मेरे ये लिए वो दिन बहुत ही खास है कि क्योंकि मेरे भाई की शादी हुई थी। एक्ट्रेस ने आगे कहा, खैर मैं वैसे भी ज्यादा फिल्मी शादियों में जाना इग्नोर करती हूं। लेकिन मेरी शुभकामनाएं उनके साथ है।
एक्ट्रेस ने इसके अलावा बताया कि उन्होंने कई सुपरस्टार की फिल्मों को रिजेक्ट किया है। लेकिन इसका असर उनके काम पर नहीं पड़ा है। एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्हें रणबीर कपूर ने फिल्म संजू ऑफर की थी। वो मेरे घर आए थे। लेकिन मैंने उस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना की इमरजेंसी 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में एक्ट्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल प्ल किया है।
