Celebrities Laud PM Narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के राजनीति में 25 साल पूरे होने पर उन्हें देशभर से बधाइयां मिल रही हैं। 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से शुरू हुआ उनका राजनीतिक सफर 2014 में प्रधानमंत्री पद तक पहुंचा। इस खास मौके पर बॉलीवुड और मनोरंजन जगत के कई सितारों ने भी पीएम मोदी को शुभकामनाएं दीं। कमल हासन, कंगना रनौत, मनोज मुंतशिर और प्रसून जोशी ने उनके लंबे राजनीतिक सफर पर अपनी बात रखी। आइए इस रिपोर्ट में जानते है पूरी बात...(Times Now Navbharat पर ये भी प़ढ़ें-सनी देओल की Ikka 2 से आउट हुए Akshay Khannna, सामने आई बड़ी खबर)
पीएम नरेंद्र मोदी के 25 साल पूरे होने पर बॉलीवुड ने दी बधाई (pic credit-instagram)
कमल हासन ने की तारीफ
कमल हासन ने पीएम मोदी को शुभकामनाएं देते हुए जनता के भरोसे को लंबे राजनीतिक सफर की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने अपनी पहली मुलाकात का भी जिक्र किया, जब सांसद बनने के बाद उनकी पीएम मोदी से मुलाकात हुई थी। कमल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने पहली बार सांसद बने होने के बावजूद उन्हें समय दिया और उनसे बातचीत की। कमल हासन ने कहा कि अलग-अलग राजनीतिक सोच होने के बावजूद देश के बेहतर भविष्य के लिए काम करने की जिम्मेदारी सभी की है। उन्होंने भारत को मजबूत बनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर देश तैयार करने की जरूरत पर भी जोर दिया।
एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने भी पीएम मोदी को बधाई दी। उन्होंने उनके 25 साल के राजनीतिक सफर को देश के लिए काम करने की लंबी यात्रा बताया। कंगना ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में पीएम मोदी का संबोधन भी सुना। इस दौरान उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, युवाओं और महिलाओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ वोकल फॉर लोकल जैसे मुद्दों का जिक्र किया। गीतकार मनोज मुंतशिर ने भी प्रधानमंत्री मोदी के काम की तारीफ की। IANS से बातचीत में उन्होंने तीन बड़े फैसलों का जिक्र किया, जिन्हें वह खास मानते हैं। इनमें तीन तलाक पर रोक, अनुच्छेद 370 हटाना और राम मंदिर का निर्माण शामिल हैं। मनोज ने पीएम मोदी की सेवा भावना को भी उनकी खासियत बताया। इसके अलावा प्रसून जोशी ने भी पीएम मोदी को 25 साल पूरे होने पर शुभकामनाएं दीं। नेशनल अवॉर्ड विजेता गीतकार और प्रसार भारती के चेयरमैन ने उन्हें ‘कर्मयोगी’ कहा। प्रसून के मुताबिक, पीएम मोदी के काम करने का तरीका लगातार प्रयास और बदलाव की सोच को दिखाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री के इस लंबे सफर को प्रेरणा देने वाला बताया।
