Kala Hiran: 'हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे' भरत श्रीनाते ने फिल्म को लेकर आए दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर दिया रिएक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 29, 2026, 02:45 PM IST

Bharat Shrinate on Kala Hiran Controversy: फिल्म काला हिरण को लेकर आए दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर फिल्म के डायरेक्टर का बयान सामने आया है। तो चलिए जानते हैं भरत श्रीनाते ने क्या बोला है।

Bharat Shrinate on Kala Hiran Controversy: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान की अपकमिंग फिल्मों को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इसी बीच सलमान खान से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। सलमान खान को दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने फिल्म काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी (Kala Hiran: The Battle for Legacy) के टीजर को लेकर बड़ा फैसला दिया है। इसके बाद अब फिल्म के डायरेक्टर का बड़ा बयान सामने आया है।

Bharat Shrinate on Kala Hiran Controversy

फिल्म काला हिरण पर आया नया अपडेट (Image Source: IMDb/ANI)

टीजर हटाने का दिया आदेश

फिल्म काला हिरण एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह कोर्ट का नया फैसला है। कोर्ट ने फिल्म काला हिरणके टीजर और उससे जुड़े प्रचार सामग्री को इंटरनेट से हटाने का आदेश दिया है। ये फैसला सलमान खान की उस याचिका पर आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि फिल्म का टीजर और पोस्टर बिना उनका नाम लिए भी उनकी पहचान से जुड़े संकेत दिखाते हैं। एक्टर का कहना था कि इससे उनकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है और लोगों के बीच गलत संदेश जा सकता है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने भी माना कि किसी की प्रतिष्ठा को इस तरह प्रभावित नहीं किया जा सकता।

End of Feed