Jaya Bachchan के जन्मदिन को काजोल ने बनाया खास, पोस्ट शेयर कर लुटाया प्यार

Jaya Bachchan Birthday: बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की वाइफ और दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर लोग उन्हें विश कर रहे हैं। इस बीच काजोल ने भी उनपर प्यार लुटाया है।

Jaya Bachchan Birthday: बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की वाइफ और दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन (Jaya Bachchan) आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। जया बच्चन अपनी धांसू एक्टिंग और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। जया बच्चन आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। बर्थडे के मौके पर फैंस समेत बॉलीवुड स्टार्स जया बच्चन पर प्यार बरसा रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इस खास पोस्ट पर...- (ये भी पढ़ें- "वफादार मर्द हर कोने....", अमिताभ बच्चन ने आधी रात किया चौंकाने वाला पोस्ट, लोगों ने खींची टांग)

jaya bachchan birthday

जया बच्चन के जन्मदिन को काजोल ने बनाया खास (pic credit-instagram)

काजोल ने जया बच्चन पर लुटाया प्यार (pic credit-instagram)

काजोल ने लुटाया प्यार

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन के जन्मदिन पर काजोल ने सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। काजोल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोनों की एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर पर लिखा, 'इस क्लासी गर्ल को हैप्पी बर्थडे! ढेर सारे हग्स और किस जया बच्चन।' यह कैंडिड फोटो पिछले साल दुर्गा पूजा के दौरान ली गई लगती है, जिसकी मेजबानी काजोल और उनके परिवार ने की थी। तस्वीर में दोनों खूबसूरत साड़ियों में मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। काजोल जया बच्चन का हाथ पकड़े हुए हैं। दोनों के बीच का गहरा रिश्ता तस्वीर में साफ दिख रहा है।- (ये भी पढ़ें-'इनफ-इनफ' पैप्स पर फिर भड़की जया बच्चन, करण जौहर की बात खुशी से लाल हुआ एक्ट्रेस का चेहरा

End of Feed