Dhurandhar 2 : बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। फिल्म 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म धुरंधर 2 को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 1600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बीच फिल्म धुरंधर 2 के मेकर्स को 440 वोल्ट का झटका लग गया है। त्रिमूर्ति फिल्म्स ने आदित्य धर (Aditya Dhar) की प्रोडक्शन कंपनी के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...- (ये भी पढ़ें-20 दिन बाद Prabhas और संदीप रेड्डी ने देखी रणवीर सिंह की फिल्म, सामने आई फोटोज
आदित्य धर को लगा झटका
त्रिमूर्ति फिल्म्स ने आदित्य धर की प्रोडक्शन कंपनी B62 स्टूडियोज के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। आरोप है कि आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज में बिना अनुमति के सॉन्ग 'ओए-ओए' इस्तेमाल किया गया है। यह गाना मूल रूप से 1989 में रिलीज हुई राजीव राय की फिल्म त्रिदेव में था। इसे कल्याणजी-आनंदजी और विजू शाह ने कंपोज किया था, जबकि गीत आनंद बक्षी ने लिखे थे। गाने को अमित कुमार और सपना मुखर्जी ने गाया था। त्रिमूर्ति फिल्म्स का कहना है कि गाने के अधिकार उनके पास हैं और B62 स्टूडियोज ने बिना लाइसेंस या अनुमति के गाने का इस्तेमाल किया है, जो कॉपीराइट का उल्लंघन है।- (ये भी पढ़ें-जानिए कब और कहां आएगी Ranveer Singh की फिल्म, फैन्स को मिलेगा सरप्राइज)

आदित्य धर को लगा झटका (pic credit-prime video)
कब रिलीज हुई थी त्रिदेव
मालूम हो कि त्रिमूर्ति फिल्म्स ने अदालत से गाने के आगे इस्तेमाल पर रोक लगाने, नुकसान का मुआवजा और अन्य राहत की मांग की है। धुरंधर: द रिवेंज 2026 में रिलीज हुई स्पाई एक्शन थ्रिलर है, जिसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज द्वारा प्रोड्यूस की गई है। यह 2025 की फिल्म धुरंधर का सीक्वल है। फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म त्रिदेव साल 1989 में गुलशन राय की त्रिमूर्ति फिल्म्स के बैनर तले रिलीज हुई थी, इस फिल्म ने उस समय मोटी कमाई की थी।
