Amitabh Bachchan cryptic post: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन का सोशल मीडिया अकाउंट अगर आप फॉलो करते होंगे तो आपको पता होगा कि वो अपने ट्विटर अकाउंट पर अक्सर कुछ ना कुछ ऐसा लिखते रहते हैं, जो लोगों को चौंका देता है। एक दफा फिर से बिग बी ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ही काम किया है कि हर ओर उनकी ही चर्चा हो रही है। असल में अमिताभ बच्चन ने अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया अकाउंट पर वफादारी को लेकर बात की है, जिसके बाद हर कोई हैरान है कि उनकी जिंदगी में ऐसा क्या हो गया है कि वो ऐसे विषय पर बात करना चाह रहे हैं। कई लोग उनके पोस्ट को गंभीरता से ले रहे हैं और कई लोग उनके पोस्ट को देखकर उनकी खिचाई कर रहे हैं।
अमिताभ बच्चन ने ऐसा क्या लिखा है पोस्ट में...
अगर आप सोच रहे हैं कि बिग बी ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में ऐसा क्या लिख दिया है तो बता दें कि उन्होंने समाज में मौजूद वफादार मर्दों के बारे में बात की और फिर ऐसा इशारा दिया है कि दुनिया में कोई भी वफादार नहीं है। बिग बी ने लिखा है, "दुनिया के हर कोने में वफादार मर्द मिल जाएंगे लेकिन दुख की बात ये है कि दुनिया गोल है।"
बिग बी का उड़ रहा है मजाक
जब से बिग बी ने ये पोस्ट किया है, तब से उनका मजाक उड़ रहा है। हर कोई उनसे कमेंट में पूछ रहा है कि क्या उन्होंने ये पोस्ट रेखा जी को ध्यान में रखकर किया है? एक फैन ने लिखा है, "क्या बात है बिग बी... कहीं आपको रेखा जी की याद तो नहीं आ रही है...।" तो वहीं दूसरे ने लिखा है, "आपका ये पोस्ट देखकर जया जी की आंखों में आंसू आ गए होंगे।"
