बॉलीवुड

'इनफ-इनफ' पैप्स पर फिर भड़की जया बच्चन, करण जौहर की बात खुशी से लाल हुआ एक्ट्रेस का चेहरा

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 19, 2026, 11:08 AM IST

Jaya Bachchan-Karan Johar Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन (Jaya Bachchan) का अभी हाल ही में एक इंटरव्यू सामने आया है। इस वीडियो में जया बच्चन एक बार फिर से पैप्स पर भड़कती नजर आ रही हैं। लेकिन इस दौरान करण जौहर (Karan Johar) ने कुछ ऐसा किया जिसने सबका दिल जीत लिया।

Image

Image Source: instant bollywood instagram

Jaya Bachchan-Karan Johar Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन (Jaya Bachchan) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। जया बच्चन का कभी कोई बयान वायरल हो जाता है, तो कभी किसी वीडियो की वजह से एक्ट्रेस खबरों में आ जाती हैं। इन सब के बीच जया बच्चन का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जया बच्चन ने एक बार फिर से पैप्स की क्लास लगा दी, लेकिन इस दौरान करण जौहर (Karan Johar) ने कुछ ऐसा कर दिया जिसने सबका दिल जीत लिया। तो चलिए जानते हैं जया बच्चन और करण जौहर के नए वीडियो में क्या खास बात है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

जया बच्चन ने लगाई पैप्स की क्लास

एक्ट्रेस जया बच्चन एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि एक्ट्रेस का नया वीडियो है जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इस वायरल हो रहे वीडियो में पैप्स जया बच्चन की फोटोज क्लिक करते नजर आ रहे थे। इस दौरान जया बच्चन भड़क गई और पैप्स से कहा 'Enough Enough'। जया बच्चन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इन वीडियो के बाद जया बच्चन फिल्म डायरेक्टर करण जौहर के साथ नजर आईं। इस वीडियो में जया बच्चन पैप्स के अपना फेस छुपाती हुई नजर आईं। इस दौरान करण जौहर ने जया बच्चन को हग करते हुए पैप्स की तरफ फेस कर दिया। इसके बाद फिर जया बच्चन भड़क गईं लेकिन करण जौहर ने उन्हें गले लगाकर शांत कर दिया।

करण जौहर ने कही ये बात

जया बच्चन संग फोटोज और वीडियो बाद करण जौहर पैप्स से बात करते नजर आए। इस दौरान करण जौहर ने कहा कि 'मेरी वजह से आपको जया जी का फोटो मिल गया।' करण जौहर का ये बयान खूब वायरल हो रहा है। करण जौहर और जया बच्चन के इस वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article