Kajol on Working Hours: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ वर्क कल्चर की बहस की वजह भी खबरों में हैं। अभी हाल ही में दीपिका पादुकोण ने 'स्पिरिट' (Spirit) और 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) के सीक्वल से हाथ धो लिया, क्योंकि वो 8 घंटे की वर्क शिफ्ट पर अड़ी रहीं। इसके बाद से वर्क कल्चर पर एक के बाद एक स्टार्स का बयान सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने फिल्मों में काम करने की टाइमिंग पर अपना रिएक्शन दिया है। तो चलिए जानते हैं काजोल ने क्या बयान दिया है जिसने हलचल मचा दी है।
Image Source: Kajol
काजोल ने वर्किंग आवर्स पर कही ये बात
एक्ट्रेस काजोल एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह काजोल का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए इंटरव्यू में काजोल (Kajol) ने एक्टर्स की जिंदगी की मेहनत का खुलासा किया। उन्होंने कहा, 'एक्टिंग का काम ऐसा है कि हर वक्त 100% फोकस चाहिए। सेट पर हो तो पूरी तरह मौजूद रहना पड़ता है। कुछ एक्टर्स शायद हर बार इतना न दें, लेकिन मेरे लिए खासकर जब फिल्म की शूटिंग चल रही हो, 45 दिन तक लगातार फुल कमिटमेंट चाहिए।' काजोल ने आगे बताया कि अगर फिल्म की शूटिंग न भी हो, तो भी एक्टर्स बिजी रहते हैं। 'कभी इवेंट अटेंड कर रहे होते हैं, कुछ न कुछ शूट कर रहे होते हैं। और हर बार 100% प्रेजेंट रहना पड़ता है। 12-14 घंटे तक हर पल फोकस रखना सचमुच मुश्किल है। 9-5 जॉब में डेस्क पर बैठकर काम करते हो, तो हर वक्त फुल अटेंशन की जरूरत नहीं। आप अपना काम समय पर कर सकते हो।' काजोल ने ये भी कहा कि 9-5 जॉब वालों को चाय-कॉफी ब्रेक मिलता है, जहां वो रिलैक्स कर सकते हैं लेकिन एक्टर्स के लिए ऐसा नहीं। "हमें हर वक्त स्क्रूटनी में रहना पड़ता है। काजोल का ये बयान खूब वायरल हो रहा है। इसको दीपिका पादुकोण वाले विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।
फिल्मफेयर में काजोल ने मचाया धमाल
70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 (70th Hyundai Filmfare Awards 2025) शो में काजोल ने अपने अंदाज से धमाल मचा दिया था। इस इवेंट से काजोल और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
