शाहरुख खान के मेट गाला लुक पर काजोल ने खींची टांग, लुक रीक्रिएट कर फैंस से पूछा सवाल

Kajol Devgan Copy Shahrukh Khan Met Gala Look: शाहरुख खान बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस काजोल देवगन ने मस्ती करते हुए किंग खान का लुक रीक्रिएट किया और फैंस से सवाल करते हुए पूछा है बताओ कौन बेहतर है। उनके इस लुक पर फैंस ने भी अतरंगी जवाब दिए हैं ।

Kajol Devgan Copy Shahrukh Khan Met Gala Look: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान( Shahrukh Khan) ने मेट गाला 2025( Met Gala 2025) में डेब्यू किया है। शाहरुख ने अपने लुक से फैंस को हिलाकर रख दिया। शाहरुख खान ने सब्यासाची की क्लासिक ड्रेस पहनी थी जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। शाहरुख खान के लुक पर बॉलीवुड के स्टार्स ने रिएक्ट किया है। अब उनकी बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस काजोल देवगन ने मस्ती करते हुए शाहरुख खान का लुक रीक्रिएट किया और फैंस से सवाल करते हुए पूछा है बताओ कौन बेहतर है।

Kajol Devgan Copy Shahrukh Khan Met Gala Look

काजोल देवगन ( Kajol Devgan) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर शाहरुख खान के मेट गाला लुक को शेयर किया है। इसी के साथ काजोल ने अपनी कुछ फोटोज लगाई है जिसमें वह ब्लैक ड्रेस में है और हाथों में अंगूठियाँ पहनी हुई हैं। ये अंगूठियां उसी तरह है जैसे शाहरुख खान ने मेट गाला में पहनी हुई है। फोटोज शेयर करते हुए काजोल ने लिखा है'अंतर पहचानो'। शाहरुख खान के साथ चुटकी हंसी-मजाक करते हुए काजोल ने यह पोस्ट किया है। हालांकि काजोल ने भी हाथों में खूब सारी चंक ज्वेलरी पहनी हुई है।

End of Feed