Kahaani 3: विद्या बालन की होगी तगड़ी वापसी, Sujoy Ghosh करेंगे डायरेक्ट?

Is Kahaani 3 in the Making: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसके मुताबिक विद्या बालन की फिल्म 'कहानी' के तीसरे पार्ट पर काम जारी है। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने फिल्म 'कहानी 3' (Kahaani 3) की स्क्रिप्ट को लॉक कर दिया है।

Is Kahaani 3 in the Making: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों को फ्रेंचाइजी बनाने की प्लानिंग मेकर्स लंबे समय से करते आ रहे हैं। साल 2012 में फेमस एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) की फिल्म 'कहानी' रिलीज हुई थी, जो ऑडियंस को इम्प्रेस करने में कामयाब रही थी। लगभग 4 सालों के बाद मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट यानी 'कहानी 2' लेकर आए। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई करने में सफल रही थी। दोनों फिल्मों की जबरदस्त सफलता के बाद अब इसके तीसरे पार्ट यानी 'कहानी 3' (Kahaani 3) को बनाने की चर्चा तेज हो गई है।

Vidya Balan's Kahaani 3

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक सुजॉय घोष के ऑफिस में 'कहानी 3' की स्क्रिप्ट को फाइनल किया गया है। विद्या बालन ने भी 'कहानी 3' करने के लिए हरी झड़ी दे दी है। हालांकि इस बारे में मेकर्स की ओर से अभी तक कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। सुनने में यह भी आ रहा है कि तीसरे पार्ट की कहानी पहली फिल्म से जुड़ी होगी।

End of Feed