Jyotika to return in bollywood after 25 years: अजय देवगन और आर माधवन ने एक सुपरनैचुरल थ्रिलर के लिए हाथ मिलाया है। फिल्म के मेकर्स ने कुछ दिनों पहले ही इस मूवी का ऐलान किया है, जिसके लिए दर्शक अभी तक एक्साइटेड हैं। फिल्म के ऐलान के बाद अब सुनने में आ रहा है कि इसमें साउथ अदाकारा ज्योतिका अहम किरदार में दिखाई देंगी। ज्योतिका ने डायरेक्टर विकास बहल की फिल्म को जॉइन कर लिया है और वो अहम किरदार प्ले करती दिखाई देंगी।
Ajay Devgn और R Madhavan की सुपरनैचुरल थ्रिलर से बॉलीवुड में वापसी करेगी ये साउथ हसीना
25 सालों बाद हिन्दी फिल्मों में वापसी कर रही हैं ज्योतिका
साउथ अदाकारा ज्योतिका लगभग 25 सालों के बाद हिन्दी फिल्मों में वापसी करने वाली हैं। यह पहला मौका होगा जब वो कलाकार अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। फिल्म का टाइटल अभी तक सामने नहीं आया है, जिसका ऐलान मेकर्स जल्द ही कर सकते हैं।
अजय देवगन, ज्यतिका और आर माधवन स्टारर यह सुपरनैचुरल मूवी इस साल जून के महीने से शुरू हो जाएगी। मेकर्स इसे मुंबई, मसूरी और लंदन जैसी जगहों पर शूट करेंगे। फिल्म का निर्माण अजय देवगन, कुमार मंगत और अभिषेक पाठक के साथ मिलकर करेंगे। फिल्म को लेकर मेकर्स जल्द ही और जानकारी शेयर करेंगे। अजय देवगन इन दिनों अलग तरह की फिल्में बनाने में बिजी हैं, जो तकनीकि रूप से काफी अलग होती हैं। अजय देवगन की भोला इसका अच्छा उदाहरण थी, जिसे खुद अजय देवगन ने ही डायरेक्ट किया था। वैसे आप अजय देवगन, ज्योतिका और आर माधवन की सुपरनैचुरल थ्रिलर को देखने के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
