Salman Khan On Nepotism: साल 2025 की ईद सलमान खान (Salman Khan) के फैन्स के लिए बेहद शानदार होने वाली है। 30 मार्च के दिन भाईजान की नई फिल्म 'सिकंदर' दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 'सिकंदर' (Sikandar) के प्रमोशन में सलमान खान कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान खान ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया। इस दौरान एक पत्रकार ने सलमान खान से नेपोटिज्म पर सवाल किया और भाईजान ने बेहद हैरान कर देने वाला जवाब दिया।
सलमान खान और कंगना रनौत के बीच अच्छी दोस्ती है। कंगना रनौत कई बार इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद के खिलाफ आवाज उठा चुकी हैं। सलमान खान से इंडस्ट्री में नए टैलेंट के बारे में पूछा गया। पत्रकार ने सवाल में रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी का नाम लिया। हालांकि इस दौरान सलमान खान के सुनने में थोड़ी कंफ्यूजन हो गई उन्होंने रवीना की जगह कंगना रनौत का नाम लिया और वहां मौजूद सभी हैरान रह गए।
सलमान खान ने कहा, 'कंगना रनौत की बेटी आ रही हैं।' बाद में पत्रकारों ने क्लियर किया कि इसके बाद सलमान ने कंगना के बारे में मजाक करते हुए कहा था, 'अब कंगना की बेटी आएगी, तो फिल्में करेंगी, या राजनीति में शामिल होंगी, तो उनको भी...।'
सलमान खान की बात करें तो उनकी फिल्म 'सिकंदर' के लिए हरकोई बेताब है। फिल्म में रश्मिका मंदाना, सत्यराज, प्रतीक बब्बर, शर्मन जोशी, जतिन सरना, किशोर और काजल अग्रवाल सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगादॉस ने किया है। इस फिल्म की टिकट खिड़की पर शानदार एडवांस बुकिंग देखने को मिल रही है।
