Jolly LLB 3 Teaser: जज सुंदरलाल त्रिपाठी ने सुनाई जॉली 1-जॉली 2 की आपबीती, फिल्म के टीजर पर मजेदार अपडेट

Jolly LLB 3 Teaser: अभिनेता सौरभ शुक्ला( Saurabh Shukla) की एक वीडियो शेयर करते हुए मेकर्स ने ये तोहफा दिया है। ये वीडियो बेहद मजेदार है जिसे देखकर आपकी बेताबी बढ़ने वाली है। वीडियो में, जज त्रिपाठी दोनों जॉली के साथ अपने पिछले अनुभवों के बारे में बात करते हुए मज़ाकिया अंदाज में अपना धैर्य खोते हुए दिखाई देते हैं।

Jolly LLB 3 Teaser: अक्षय कुमार( Akshay Kumar) और अरशद वारसी( Arshad Warsi) की अपकमिंग मूवी जॉली एलएलबी 3( Jolly LLB 3) चर्चा में बनी हुई है। इसके दोनों पार्ट सुपरहिट हुए थे अब फैंस को इसके तीसरे पार्ट का इंतजार है। फैंस तब से वेट कर रहे थे कि फिल्म का तीसरा पार्ट कब आएगा। मेकर्स ने तीसरे पार्ट के टीजर पर बड़ी अपडेट दे दी है। अभिनेता सौरभ शुक्ला( Saurabh Shukla) की एक वीडियो शेयर करते हुए मेकर्स ने ये तोहफा दिया है। ये वीडियो बेहद मजेदार है जिसे देखकर आपकी बेताबी बढ़ने वाली है।

Jolly LLB 3 Teaser

Image Source: Star Studio

वीडियो में, जज त्रिपाठी दोनों जॉली के साथ अपने पिछले अनुभवों के बारे में बात करते हुए मज़ाकिया अंदाज में अपना धैर्य खोते हुए दिखाई देते हैं। वह याद करते हुए शुरुआत करते हैं कि जगदीश त्यागी (जॉली 1) के आने से पहले उनकी ज़िंदगी कितनी शांतिपूर्ण थी। त्रिपाठी कहते हैं कि त्यागी के गुस्सैल स्वभाव और कमज़ोर अंग्रेज़ी के कारण उनकी रातों की नींद उड़ गई थी और लगभग उनकी जान चली गई थी। फिर आते हैं जॉली 2 - जगदीश मिश्रा, जिन्हें त्रिपाठी ज़रूरत से ज़्यादा आज्ञाकारी बताते हैं। वह मजाक में कहते हैं कि मिश्रा भले ही मीठे हों, लेकिन "इतने मीठे कि आपको डायबिटीज़ हो जाए", और दावा करते हैं कि मिश्रा की हरकतों से उनकी पत्नी को दिल का दौरा पड़ा था। अब जब दोनों जॉली एलएलबी 3 के लिए वापस आ रहे हैं, तो जज त्रिपाठी चेतावनी देते हैं कि इस बार वह उनके कोर्टरूम ड्रामा को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

End of Feed