Akshay-Arshad's Jolly LLB 3 to release in 2025: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के लिए पिछले कुछ साल बहुत अच्छे नहीं रहे हैं। कोरोना खत्म होने के बाद से उनकी बहुत कम फिल्में ही सुपरहिट की कैटेगिरी में आ पायी है। हालांकि इसकी वजह से उनकी डिमांड में कोई कमी नहीं आ रही है। अक्षय कुमार एक के बाद एक फिल्में साइन किए जा रहे हैं और मेकर्स उन्हें शुरू करने के लिए बेताब हैं। मीडिया में सामने आई ताजा खबर की मानें तो डायरेक्टर सुभाष कपूर ने नई मूवी जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3) के लिए कमर कस ली है और साल 2024 की गर्मियों में इसकी शूटिंग शुरू करेंगे।
Jolly LLB 3
साल 2025 में रिलीज होगी अक्षय कुमार की Jolly LLB 3
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की जॉली एलएलबी 3 साल 2024 में शुरू होगी। डायरेक्टर सुभाष कपूर इसकी शूटिंग इस साल के अंत तक खत्म करने की कोशिश करेंगे और उसके बाद इसे रिलीज किया जाएगा। मेकर्स साल 2025 में दर्शकों के सामने सबसे बड़ा केस पेश करेंगे।Jolly LLB 3 में अरशद भी आएंगे नजर
बहुत कम लोगों को जानकारी है कि अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 3 में अरशद वारसी (Arshad Warsi) का भी अहम रोल होगा। अरशद वारसी के साथ ही इस फिल्म सीरीज की शुरुआत हुई थी, जिसके बाद इस सीरीज में अक्षय कुमार की एंट्री हुई। डायरेक्टर सुभाष कपूर ने जॉली एलएलबी 3 की कहानी इस तरह से गढ़ी है कि इसमें अरशद वारसी और अक्षय कुमार आमने-सामने होंगे। वैसे आप जॉली एलएलबी 3 देखने के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
