पठान 2 में पक्की हुई जॉन अब्राहम की एंट्री, जिम के रोल में दोबारा नजर आएगा पठान का दुश्मन

John Abraham Talk about Pathaan 2 : जॉन अब्राहम अपनी फिल्म डिप्लोमैट को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा वह पठान 2 पर भी काम कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेता ने इंटरव्यू में बात की और बताया कि आदित्य चोपड़ा के साथ उनका क्या प्लान है। आइए बताते हैं जॉन ने क्या कहा

John Abraham Talk about Pathaan 2 : हाल ही में खबर सामने आई थी कि आदित्य चोपड़ा ( Aditya Chopra) ने पठान 2( Pathaan 2) की स्क्रिप्ट लॉक कर ली है और अब इसपर काम शुरू होने जा रहा है। पठान 2 की खबर ने फैंस का दिल खुश कर दिया था। अब एक और नई जानकारी हाथ लगी है, वो यह कि पठान में जॉन अब्राहम( John Abraham) अपने किरदार में लौटेंगे। जिम के रोल में जॉन दोबारा से फिल्म में नजर आएंगे। एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने इसपर हिंट दिया है। आइए बताते हैं जॉन ने क्या कहा

John Abraham Talk about Pathaan 2

द हॉलिवुड रिपोर्टर के साथ बातचीत में जॉन अब्राहम( John Abraham) ने बताया कि पठान( Pathaan) बहुत शानदार फिल्म थी। मेरा किरदार जीम मुझे बहुत पसंद है, उन्होंने आगे कहा कि आदित्य चोपड़ा ने मेरा बिल्कुल सही इस्तेमाल किया है। जॉन ने कहा कि भविष्य में हम एक फिल्म के सिक्कवल पर काम कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने पठान 2 का नाम नहीं लिया। उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि वह (आदित्य चोपड़ा) मेरी बात सही समझते हैं, और उम्मीद है कि जिम के खराब होने से पहले हम उसका प्रीक्वल बना लेंगे। तो ऐसा होना चाहिए।

End of Feed