आवारा कुत्तों को दिल्ली से हटाने पर जान्हवी कपूर को आया गुस्सा, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का किया कड़ा विरोध

Janhvi Kapoor Post on Street Dogs: जैसे ही आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बयान आया वैसे ही बॉलीवुड की हस्तियां जानवरों के पक्ष में बोलने लगी । अभिनेत्री जान्हवी कपूर से लेकर वरुण धवन ने इस फैसले के खिलाफ आवाज उठाई है। इन स्टार्स ने क्या कहा आइए आपको बताते हैं।

Janhvi Kapoor Post on Street Dogs: हाल ही में आए सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर के आवारा कुत्तों को गलियों से हटाने का आदेश दिया है। जिसके बाद से हर जगह हंगामा खड़ा हो गया है। कोर्ट का कहना है सभी आवारा कुत्तों को गलियों से हटाकर अलग जगहों पर रखा जाए। हालांकि ये फैसला बॉलीवुड स्टार्स को पसंद नहीं आ रहा। अभिनेत्री जाह्नवी कपूर वरुण धवन ने कोर्ट के इस फैसले को गलत बताते हुए अपने दिल की बात कही है। जान्हवी का कहना है कि अगर ये कुत्ते गलियों से चले जाएंगे तो रौनक चली जाएगी। आइए बताते हैं जाह्नवी और वरुण ने क्या कहा

Janhvi Kapoor Post on Street Dogs

Image Source: Janhvi Kapoor Instagram

जान्हवी कपूर( Janhvi Kapoor) को पालतू जानवरों से बेहद प्यार है उनके पास एक पेट डॉग भी हाई । सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने दिल की बात लिखी है। इस लंबे चौड़े नोट में उन्होंने अदालत के आदेश की( Janhvi Kapoor on Supreme Court) आलोचना की है। उन्होंने एक बयान से सहमति जताई जिसमें लिखा था, "वे इसे एक खतरा कहते हैं। हम इसे दिल की धड़कन कहते हैं। आज सुप्रीम कोर्ट कहता है कि दिल्ली-एनसीआर की सड़कों से हर आवारा कुत्ते को हटा दो और उन्हें बंद कर दो। न धूप। न आज़ादी। न जाने-पहचाने चेहरे जिनसे वे हर सुबह मिलते हैं। लेकिन ये सिर्फ़ आवारा कुत्ते नहीं हैं। ये वो हैं जो आपकी चाय की दुकान के बाहर बिस्किट के लिए इंतजार करते हैं। ये दुकानदारों के लिए रात में चुपचाप पहरेदार हैं।"

End of Feed