जरीन खान की प्रेयर मीट में ठोकर खाकर गिर पड़े जितेंद्र, नहीं आई कोई चोट, वीडियो हुआ वायरल

Jeetendra Stumbling At Zarine Khan's Prayer Meet: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर संजय खान की पत्नी जरीन खान की प्रेयर मीट में 10 नवंबर के दिन इंडस्ट्री की कई नामी हस्तियां पहुंचीं। इस दौरान जीतेंद्र भी प्रेयर मीट में शामिल हुए। जब वो अंदर जा रहे थे तो ठोकर लगने की वजह से जीतेंद्र गिर पड़े थे। यह वीडियो कैमरे में कैद हो गया था।

Jeetendra Stumbling At Zarine Khan's Prayer Meet: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता जीतेंद्र (Jeetendra) को बीते दिन अभिनेता संजय खान की पत्नी जरीन खान (Zarine Khan) की प्रेयर मीट में शामिल होते हुए देखा गया। इस दौरान जीतेंद्र बड़े ही आराम से अपनी गाड़ी से उतारकर प्रेयर मीट में जा ही रहे थे कि वो ठोकर खाकर गिर पड़े। इसके बाद वहां मौजूद स्टाफ और फोटोग्राफर ने जीतेंद्र को तुरंत उठाया। यह सब पैपराजी के कैमरे में कैद हो गया। इंटरनेट पर जीतेंद्र का ये वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

Jeetendra Stumbling At Zarine Khan's Prayer Meet

ठोकर लगने से गिर पड़े जीतेंद्र

जीतेंद्र को इस दौरान कोई चोट नहीं आई और खुद खड़े होकर अपने गिरने पर खिलखिलाते हुए दिखाई दिए। जीतेंद्र ने वहां मौजूद फोटोग्राफर्स से बातचीत भी जबकि उनके साथ हुई यह घटना कैमरे में कैद भी हुई थी। बता दें जब जरीन खान की प्रेयर मीट में जीतेंद्र अंदर जा रहे थे, तभी उन्हें ठोकर लगी और वो एकदम गिर पड़े। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला। जीतेंद्र एकदम ठीक हैं और उन्हें कोई हानि नहीं पहुंची।

End of Feed