Jee Le Zaraa: प्रियंका चोपड़ा ने फरहान अख्तर की फिल्म को मारी लात? अटकलों के बीच सामने आया सच

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 3, 2023, 04:05 PM IST

Jee Le Zaraa: प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ की फिल्म जी ले जरा एक बार फिर सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स में दांवा किया जा रहा था कि प्रियंका ने इस फिल्म को साइन करने से मना कर दिया है। सूत्रों के हवाले से नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा गया है कि एक्ट्रेस ने इस फिल्म से अपने हाथ नहीं खींचे है।

Jee Le Zaraa: फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की फिल्म जी ले जरा को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) मुख्य भूमिका में है। फिल्म का निर्देशन फरहान और जोया मिलकर करेंगे। फिल्म को लेकर आए दिन नई रिपोर्ट्स आती रहती हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि प्रियंका को जी ले जरा की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई है। एक्ट्रेस ने इस फिल्म से खुद को बाहर कर लिया है। सूत्रों का कहना है कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। डेट्स की वजह से फिल्म की शूटिंग में देरी हो रही है।

गर्ल्स रोड ट्रिप पर बनने वाली फिल्म को फरहान ही डायरेक्ट करेंगे। फिल्म मेकर और स्टार्स के बीच में किसी भी तरह का कोई क्रिएटिव डिफरेंस नहीं है। ये सब सिर्फ अफवाह है।

End of Feed