नहीं रहे जयाप्रदा के भाई राजा बाबू, इमोशनल हुईं अदाकारा... लिखी दिल की बात

80 के दशक की जानी-मानी अदाकारा जया प्रदा के भाई राजा बाबू का देहान्त हो गया। भाई के दूर जाने पर एक्ट्रेस जया प्रदा काफी उदास और परेशान हैं। जया प्रदा ने अपने दुख को एक इमोशनल नोट के जरिए फैंस के साथ शेयर किया है। जया प्रदा ने इस नोट में लिखा है कि वो अपने भाई को कितना मिस कर रही हैं।

बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा जया प्रदा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जयाप्रदा के बडे भाई राजा बाबू ने 27 फरवरी के दिन हैदराबाद में अपनी आखिरी सांस ली और इस दुनिया को छोड़कर चले गए। जया प्रदा ने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को इस बारे में जानकारी दी है और दुख व्यक्त किया है। जया प्रदा ने अपने भाई राजा बाबू की एक तस्वीर शेयर करते हुए इमोशनल नोट लिखा है और कहा है कि वो अपने भाई को हमेशा मिस करेंगी। जया प्रदा के पोस्ट से फैंस में दुख की लहर है और लोग लगातार उनके भाई की आत्मा की शांति के लिए दुआएं मांग रहे हैं।

Jaya Prada

नहीं रहे जयाप्रदा के भाई राजा बाबू

End of Feed