Jawan Vs Gadar 2 Box Office Day 1: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की जवान (Jawan) की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट्स ने यह बता दिया था कि किंग खान की ये मूवी रिलीज होते ही रिकॉर्ड्स तोड़ने का ऐसा सिलसिला शुरू करेगी कि लोग देखते रह जाएंगे। किंग खान की फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरी भी उतरी है और इसने ओपनिंग-डे पर ही 80 करोड़ रुपये का कारोबार कर डाला है। जवान से पहले किसी हिन्दी फिल्म ने पहले दिन 80 करोड़ रुपये का कारोबार नहीं किया था। इसी के साथ यह किंग खान की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।
Will Jawan Surpass Gadar 2
Jawan ने पहले दिन ही चटाई Gadar 2 को धूल
अभिनेता शाहरुख खान की जवान ने पहले दिन 80 करोड़ रुपये का कारोबार करके सनी पाजी (Sunny Deol) की ब्लॉकबस्टर मूवी गदर 2 (Gadar 2) को धूल चटा दी है। गदर 2 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई थी, जिसने पहले दिन 55 करोड़ रुपये की कमाई की थी। गदर 2 की ओपनिंग देखने के बाद ट्रेड एक्सपर्ट्स को लगा था कि इसके रिकॉर्ड्स लम्बे समय तक बने रहेंगे लेकिन किंग खान की बादशाहत के सामने सनी पाजी की गदर 2 पानी कम चाय नजर आ रही है।
देश ही नहीं दुनियाभर में बज रहा है Jawan का डंका
शाहरुख खान स्टारर जवान केवल देश में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अच्छी कमाई कर रही है। खबरें हैं कि जवान को वर्ल्डवाइड अच्छी ओपनिंग मिली है। जल्द ही इसकी वर्ल्डवाइड कमाई सबके सामने होगी, जो 100 करोड़ से ऊपर रह सकती है। जवान का डायरेक्शन एटली ने किया है, जो साउथ के जाने-माने कलाकार हैं। इसमें नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, दीपिका पादुकोण और विजय सेतुपति जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।
